रवि, अप्रैल 12, 2026

बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान मां वैष्णो देवी के दर्शन करने पहुंचे, एक साल में किंग खान ने तीसरी बार माता के दरबार में टेका माथा

Shah Rukh Khan visits Vaishno Devi Temple ahead of ‘Dunki’ release

बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान एक साल के भीतर जम्मू कश्मीर में स्थित मां वैष्णो देवी के दर्शन करने तीसरी बार पहुंचे। बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान मंगलवार सुबह-सुबह वैष्णो देवी मंदिर पहुंचे। उनकी फिल्म डंकी 21 दिसंबर को रिलीज हो रही है। उससे पहले उन्होंने वैष्णो देवी के दरबार में जाकर आशीर्वाद लिया।

Shah Rukh Khan visited Vaishno Devi Temple ahead of ‘Dunki’ release

एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें शाहरुख खान वैष्णो देवी की चढ़ाई करते नजर आ रहे हैं। शाहरुख खान कड़ी सुरक्षा और अपने सिक्यॉरिटी गार्ड्स के बीच मां वैष्णो देवी के भवन की ओर जाते दिखे। हालांकि इस दौरान शाहरुख ने अपना चेहरा जैकेट के हुडी से छुपाया हुआ था, जिससे लोग उन्हें पहचान न सकें। बता दें कि किंग खान का तीसरी बार वैष्णो देवी के दरबार पहुंचे हैं।साल 2023 शाहरुख के लिए बेहद लकी रहा है। इस साल उनकी दो फिल्में आईं- ‘पठान’ और ‘जवान’ और दोनों ही ब्लॉकबस्टर रहीं।

Dhunki Official Poster

‘पठान और ‘जवान’ की रिलीज से पहले भी शाहरुख वैष्णो देवी गए थे। शाहरुख खान अपनी फिल्म डंकी को लेकर वह खूब चर्चा में चल रहे हैं। शाहरुख खान की आस्था उन हर फिल्म की रिलीज से पहले दर्शकों को देखने को मिलती है। अभिनेता को अपनी फिल्म की रिलीज से पहले अक्सर धार्मिक और आध्यात्मिक महत्व के स्थानों का दौरा करते देखा जाता है। अब एक बार फिर शाहरुख माता वैष्णो देवी के दरबार में देखे गए हैं।

फैंस इसे फिल्म ‘डंकी’ से जोड़ कर देख रहे हैं। डंकी 21 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। इस फिल्म को राजकुमार हिरानी ने डायरेक्ट किया है। हाल ही में मेकर्स ने फिल्म के पोस्टर और टीजर रिलीज कर फैंस की एक्साइटमेंट बढ़ा दी है। फिल्म की स्टार कास्ट की बात करें तो ‘डंकी’ में शाहरुख खान के अलावा तापसी पन्नू, विक्की कौशल सहित कई कलाकारों ने अहम रोल प्ले किया है। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर प्रभास की ‘सालार’ से टकराएगी। फिलहाल किंग खान के फैंस को उम्मीद है कि ‘डंकी’ भी सिनेमाघरों में कमाई के रिकॉर्ड तोड़ेगी।

यह भी पढ़े

यह भी पढ़े

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News