DW Samachar – Header
ब्रेकिंग

जहानाबाद के घोषी थाना क्षेत्र के ग्राम हरीदास पुर में किसान के यहां नगद सहित लाखों रुपए सम्पत्ति की हुई चोरी

Property worth lakhs including cash was stolen from a farmer’s house in Haridaspur village of Jehanabad’s Goshi

जहानाबाद: जिले के घोषी थाना क्षेत्र के ग्राम हरीदास पुर में किसान के यहां बीते शुक्रवार की रात्रि में अज्ञात चोरो ने नगद सहित लाखों रुपए की सम्पत्ति चुराने की बात सामने आई है।

मिली जानकारी के अनुसार घोषी थाना क्षेत्र में ग्राम हरीदास पुर निवासी किसान शैलेश शर्मा के घर से 70 हज़ार रुपए सहित लाखों रुपए की सोने चांदी की जेवरात अज्ञात चोरो द्वारा चोरी कर ले भागा।

वही पिड़ित शैलेश शर्मा ‌ने बताया कि हमलोग सभी परिवार अपने अपने कमरे में सोए हुए थे। जब नींद खुला तो खट खट की आवाज सुनकर घर का किवाड़ खोलना चाहा तो,पता चला कि बाहर से कुंडी लगाया हुआ है। वही घर के सदस्यों को पुकारा तो पता चला कि सभी को चोरों द्वारा घर के किवाड़ को कु॑डी लगा दिया गया है। उन्होंने बताया कि जब मुझे स॑देह हुआ कि घर में चोर द्वारा चोरी किया जा रहा है।तो मैंने शोर मचाया तो ग्रामीण आवाज़ सुनकर दौड़कर आये,तब तक चोर भाग निकला।

लोकसभा में भाजपा सांसद रमेश बिधूड़ी ने बीएसपी के सांसद से कहा- ‘यह मुल्ला आतंकवादी है, इसे मैं बाहर देखूंगा’, विपक्ष ने की कार्रवाई की मांग, वीडियो

वही उन्होंने बताया कि चोरी की घटना का मामला घोषी थाना में अज्ञात के बिरुध लिखित आवेदन देकर चोरों पर कारवाई करने की गुहार लगाई है।

वही थाना अध्यक्ष ने बताया कि शैलेश शर्मा के लिखित आवेदन के आलोक में मामला दर्ज कर कारवाई प्रारंभ कर दिया गया है। तथा जल्द ही चोरों को गिरफ्त में ले लिया जाएगा।

नारी शक्ति वंदन विधेयक लोकसभा से पास, सदन में पूरे दिन चर्चा के दौरान बहस-नोक-झोंक भी हुई, जानिए किसने क्या कहा

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News