DW Samachar – Header
ब्रेकिंग

Jehanabad News: छापेमारी में सात लोग बिजली चोरी करते धराए

Power theft raids in Jehanabad

जहानाबाद। बिजली चोरी करने वालों के खिलाफ विभाग का जिले भर में छापेमारी अभियान जारी है। विभाग के द्वारा बिना कनेक्शन लिए हुए चोरी से बिजली का उपयोग करने वालों के खिलाफ बिजली विभाग द्वारा गठित छापेमारी दल ने सात लोगों को बिजली चोरी करते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया है। इस आशय की जानकारी देते हुए विधुत कार्यपालक अभियंता सुनील कुमार ने बताया कि जिले के नेवारी टोला बहोरा बीघा,नेवारी टोला बंगला पर आदि जगहों में मीटर जांच अभियान चलाया गया। जांच के दौरान बिजली चोरी करते हुए सात लोगों को रंगे हाथ पकड़ा गया। पकड़े गए लोगों मे सलाम राइन पर 125670 ललिता देवी पर 31219 उपेन्द्र कुमार पर 8734 बालकेश्वर यादव पर 23062 संतोष कुमार पर 43373 सामग्या कुमार पर 22061 एवं कृष्णा यादव पर 16636 रुपए का जुर्माना लगाते हुए संबंधित थाना में प्राथिमिकी दर्ज कराई गई है।

लोकसभा में भाजपा सांसद रमेश बिधूड़ी ने बीएसपी के सांसद से कहा- ‘यह मुल्ला आतंकवादी है, इसे मैं बाहर देखूंगा’, विपक्ष ने की कार्रवाई की मांग, वीडियो

नारी शक्ति वंदन विधेयक लोकसभा से पास, सदन में पूरे दिन चर्चा के दौरान बहस-नोक-झोंक भी हुई, जानिए किसने क्या कहा

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News