DW Samachar – Header
ब्रेकिंग

जहानाबाद: एस एस कॉलेज में जन्तु विज्ञान के अंतिम वर्ष के छात्रों के लिए विदाई समारोह आयोजित

Farewell ceremony organized for final year Zoology students in S.S. College in Jehanabad

जहानाबाद, 12अक्टूबर 2023: एस.एस. कॉलेज के राजकुमारी सभागार में एम.एससी. जन्तु विज्ञान के फाइनल ईयर (2018-20) के छात्र -छात्राओं को सेकंड सेमेस्टर (2019-21)  के छात्र -छात्राओं ने भावपूर्ण विदाई दी। इस फेयरवेल पार्टी में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की भी धूम रही।

समारोह की अध्यक्षता करते हुए जन्तु विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो० प्रवीण दीपक ने छात्र -छात्राओं के सुखद भावी जीवन यात्रा के लिए शुभकामनाएं दी। महाविद्यालय के कुलानुशासक डॉ० बालभगवान शर्मा ने  कहा कि छात्र -छात्राओं को भविष्य की चुनौतियां के लिए सदैव तैयार रहना होगा।

Farewell ceremony organized for final year Zoology students in S.S. College in Jehanabad

इस अवसर पर संस्कृत विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ० विनोद कुमार रॉय ने अपने प्रेरक संबोधन में कहा कि छात्र -छात्राओं के लिए जीवन की वास्तविक पारी अब शुरू होने वाली है, जब वे जीवन की अनेक नई चुनौतियों से साक्षात्कार करेंगे। ऐसे में उनकी मानसिक व चारित्रिक दृढ़ता उनके लिए उपयोगी सिद्ध होगी।
इस अवसर पर फाइनल ईयर के कई छात्र -छात्राओं ने भी अपने उद्गार व्यक्त किए। इस क्रम में उन्होंने महाविद्यालय में गुज़ारे लम्हों को भावुक मन से याद किया और अपने-अपने अनुभव साझा किए।

इस अवसर पर अपने आशीर्वचन देने वालों में में डॉ० अरुण कुमार, डॉ० इमरान अरशद, अनिल कुमार द्विवेदी, विवेक मोहन आदि शामिल रहे। छात्र -छात्राओं के उत्साहपूर्ण उपस्थिति के बीच हुए इस कार्यक्रम का संचालन सेकेंड सेमेस्टर की छात्रा स्वाति कुमारी ने किया। धन्यवाद ज्ञापन जन्तु विज्ञान विभाग के प्रयोग प्रदर्शक सुनील कुमार ने किया।

लोकसभा में भाजपा सांसद रमेश बिधूड़ी ने बीएसपी के सांसद से कहा- ‘यह मुल्ला आतंकवादी है, इसे मैं बाहर देखूंगा’, विपक्ष ने की कार्रवाई की मांग, वीडियो

नारी शक्ति वंदन विधेयक लोकसभा से पास, सदन में पूरे दिन चर्चा के दौरान बहस-नोक-झोंक भी हुई, जानिए किसने क्या कहा

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News