
सोमवार दोपहर करीब 12:30 बजे केंद्रीय चुनाव आयोग ने मध्य प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़, तेलंगाना और मिजोरम में विधानसभा चुनाव की तारीखों का एलान किया। चुनाव आयोग के इस एलान के करीब 3 घंटे बाद ही भाजपा ने मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए अपने प्रत्याशियों की चौथी लिस्ट भी जारी कर दी है। जारी की गई इस लिस्ट में 57 नाम का एलान किया गया है। इसमें सीएम शिवराज सिंह चौहान के साथ प्रदेश के बड़े नेताओं के नाम हैं। भाजपा इससे पहले 79 नाम घोषित कर चुकी है।




बता दें कि भाजपा की चौथी लिस्ट में अधिकांश विधायकों और मंत्रियों के नाम हैं। ज्यादातर सीटें वो हैं, जो भाजपा के कब्जे में हैं। इस सूची में सीएम शिवराज सिंह चौहान, गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा, जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट के नाम भी हैं। मुख्यमंत्री शिवराज चौहान को बुधनी से टिकट दिया गया है। बता दें कि आज मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव की तारीखों का एलान हो गया है। निर्वाचन आयोग ने सोमवार को चुनाव कार्यक्रम का एलान करते हुए बताया कि राज्य की 230 विधानसभा सीटों पर 17 नवंबर को एक चरण में चुनाव होगा। वहीं कांग्रेस ने अभी तक मध्य प्रदेश में एक भी लिस्ट जारी नहीं की है।
यह भी पढ़े:
यह भी पढ़े:
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !












