जहानाबाद, 06/10/2023 : जिला कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष गोपाल शर्मा के द्वारा जहानाबाद जिले में कांग्रेस की मजबूती को लेकर नगर के एरकी मुहल्ले से शुरू हुई नफरत के बाज़ार में मुहब्बत की दुकान जनसंपर्क कार्यक्रम। गोपाल शर्मा ने बिहार में नब्बे के दशक से पहले वाली कांग्रेस बनाने का संकल्प लेकर प्रदेश अध्यक्ष डॉ अखिलेश प्रसाद सिंह के हाथों को मजबूत करने का निर्णय लिया है।
इस कड़ी में जहानाबाद शहर के एरकी मुहल्ले से नफरत की बाज़ार में मुहब्बत की दुकान जनसंपर्क कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए वहां के लोगों को बताया कि जन जन का नेता राजनीतिक संत आदरणीय राहुल गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा के माध्यम से आवाम को जो संदेश दिया है हम पार्टी के एक कार्यकर्ता होने के नाते इसे जन जन तक पहुंचाने आया हूं और आपलोगों से निवेदन करने आयें हैं कांग्रेस आपका पुराना घर है। आइए अपने कांग्रेस को मजबूत बनाएं और भाजपा की भ्रष्ट मोदी सरकार को उखाड़ फेंके। जुम्मे के नवाज़ में दोपहर के वक्त स्थानीय दोनों मस्जिदों में लोगों से मिलें जहां लोगों ने गोपाल शर्मा को गले लगाकर कांग्रेस का स्वागत किया। गोपाल शर्मा ने कहा कि बहुत जल्द ही सदस्यता कार्यक्रम की भी शुरुआत की जायेगी।
इस कार्यक्रम में रामजी प्रसाद, बिरेन्द्र शर्मा, मीडिया प्रभारी राकेश शर्मा, नगर प्रभारी प्रियरंजन कुमार, हेमन्त कुमार,अशोक प्रियद्र्शी कमलेश कुशवाहा, मो० शोयब आलम, मो० शाहिद अनवर, गुड्डू, मुन्ना सहित दर्जनों लोग शामिल थे।
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !











