जहानाबाद – बुनियाद केंद्र जहानाबाद के परिसर में अन्तर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में वृद्ध एवं अति वरिष्ठ व्यक्ति शामिल हुए। पूनम कुमारी, सहायक निदेशक समाज सुरक्षा द्वारा वृद्धजनों को संबोधित करते हुए माता-पिता भरण पोषण एवं कल्याण अधिनियम के तहत उनके अधिकारों का किस प्रकार संरक्षण किया जा सकता है। असहाय वृद्ध जनों के लिए वृद्धा श्रम की व्यवस्था,पेंशन की व्यवस्था के बारे में जानकारी दी गई।

इस अवसर पर स्कूली छात्र-छात्राओं द्वारा स्लोगन , पेंटिंग एवं निबंध प्रतियोगिता में भाग लिया गया । वृद्धजनों को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया, वहीं सभी प्रतिभागी बच्चों को उनके वृद्धजनो के हितों की रक्षा के लिए प्रतियोगिता में बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए पुरस्कृत किया गया।


वृद्धजन बुनियाद की सेवाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाएं इस संबंध में निरंतर प्रयास किया जा रहे हैं एवं अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस को लेकर 1 अक्टूबर से ही विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !











