गुरु, अप्रैल 2, 2026

10 घंटे लंबी पूछताछ के बाद आप सांसद संजय सिंह को ईडी ने किया गिरफ्तार, सीएम केजरीवाल ने केंद्र पर बोला हमला

AAP MP Sanjay Singh arrested by ED in Delhi liquor policy

10 घंटे लंबी पूछताछ के बाद आखिरकार ईडी ने आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। ‌बुधवार सुबह ईडी की टीम शराब घोटाले के मामले में पूछताछ करने के लिए दिल्ली स्थित संजय सिंह के घर पहुंची थी। लंबी पूछताछ के बाद ईडी ने बुधवार शाम करीब 5:30 बजे संजय सिंह को गिरफ्तार कर लिया। आबकारी नीति केस की चार्जशीट में संजय सिंह का भी नाम है। इस केस में मनीष सिसोदिया फरवरी से ही जेल में हैं। ईडी की चार्जशीट में संजय सिंह पर 82 लाख रुपये का चंदा लेने का जिक्र है। इसको लेकर ही ईडी ने बुधवार को उनके घर पर छापा मारा था। संजय सिंह की गिरफ्तारी के बाद आम आदमी पार्टी के दफ्तर में एक बड़ी बैठक बुलाई गई है। आम आदमी पार्टी के आधिकारिक X हैंडल से संजय सिंह का एक भावुक करने वाला वाडियो शेयर किया गया है, जिसमें वह गिरफ्तारी के बाद ईडी की टीम के साथ जान से पहले अपनी मां के पैर छूकर आशीर्वाद लेते हुए नजर आ रहे हैं। इसमें संजय सिंह को अपनी मां से कहते हुए देखा जा रहा है, चिंता न करो, हिम्मत से रहो। आप ने कैप्शन में लिखा, जिसके सिर पर मां का आशीर्वाद हो, उसका कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता। हर क्रांतिकारी को जेल देखनी होती है, आज संजय सिंह को भी यह सौभाग्य प्राप्त हुआ। ना डरे थे, ना डरेंगे, अन्याय के खिलाफ लड़ते रहेंगे। संजय सिंह के गिरफ्तारी के बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला बोला है। वहीं अरविंद केजरीवाल ने अपने X हैंडल से पोस्ट किया, संजय सिंह की गिरफ्तारी बिल्कुल गैर कानूनी है। ये मोदी जी की बौखलाहट दर्शाता है। चुनाव तक ये कई और विपक्षी नेताओं को गिरफ्तार करेंगे।

यह भी पढ़े: पाकिस्तान के बलूचिस्तान में मस्जिद के बाहर किए गए आत्मघाती विस्फोट में 52 लोगों की मौत,100 से अधिक घायलपाकिस्तान के बलूचिस्तान में मस्जिद के बाहर किए गए आत्मघाती विस्फोट में 52 लोगों की मौत,100 से अधिक घायल

यह भी पढ़ेCauvery Water Dispute: तमिलनाडु को कावेरी का पानी दिए जाने के विरोध में भड़के तमाम संगठनों ने कर्नाटक को किया बंद, 140 वर्षों से चला रहा दोनों राज्यों के बीच विवाद

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News