सीएम रावत ने मोदी सरकार के फैसलों को बताया सराहनीय, कहा किसानों के हित में होगा कृषि क्षेत्र में बदलाव
मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने लोकसभा में पारित कृषि सुधार से संबंधित विधेयको को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि किसानों की उन्नति में ये महत्वपूर्ण कदम है। किसानों को बिचौलियों से मुक्ति दिलाने व उपज का उचित मूल्य दिलाने में सहायक होंगे। इससे किसानों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन आएंगे। मुख्यमंत्री ने किसानों के हित मे कृषि विधेयक लाने के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी व केंद्रीय कृषि मंत्री श्री नरेन्द्र सिंह तोमर का धन्यवाद किया है।
कृषि सुधार से सम्बंधित ऐतिहासिक विधेयकों के लोकसभा में पारित होना देश के किसानों की उन्नति का एक महत्वपूर्ण कदम है।इन विधेयकों में किसानों को बिचौलियों से मुक्ति दिलाने, उपज का उचित मूल्य दिलाने व हर तरह के बाजार तक सीधे विपणन कि सुविधा देने के प्रावधान हैं।#JaiKisan
— Trivendra Singh Rawat (@tsrawatbjp) September 18, 2020
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !













