यूरोप के देश पुर्तगाल में एक ऐसी घटना हुई जिसे देखकर लोग आश्चर्यचकित हो गए । पुर्तगाल के साओ लोरेनो डी बाइरो सड़कों पर रेड वाइन का सैलाब दिखाई दिया। वहां पर मौजूद लोग देखकर हैरान रह गए। दरअसल हुआ यूं कि रविवार शाम लेविरा डिस्टिलरी का रेड वाइन से भरा एक टैंक अचानक फट गया और 22 लाख लीटर रेड वाइन कस्बे की एक पहाड़ी से निकलकर सड़कों पर बहने लगी। सोशल मीडिया पर इस घटना का वीडियो भी तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि जहां लाखों लीटर की रेड वाइन सड़क पर ऐसे बह रही है, मानो पानी बह रहा हो। कई घरों के बेसमेंट में भी रेड वाइन भर गया। घटना की जानकारी पाकर दमकल विभाग शर्टिमा नदी के शराब की नदी में बदलने से पहले कार्रवाई शुरू कर दी। रेड वाइन के बहाव को पास के खेत की तरफ प्रवाहित किया गया। इस घटना के लिए लेविरा डिस्टिलरी ने मांफी मांगी है और क्षति और मरम्मत से जुड़ी लागतों की जिम्मेदारी ली है। बता दें कि पुर्तगाल की राजधानी लिस्बन है। यह वही देश है जिसका भारत के गोवा में काफी समय तक साम्राज्य रहा है। ओल्ड गोवा में आज भी पुर्तगालियों की झलक दिखाई देती है।
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !












