ED conducts raid at the premises linked to former UP minister and Samajwadi Party leader Gayatri Prasad Prajapati in UP’s Amethi
कुल 13 ठिकानों पर ED का छापा, अमेठी, लख़नऊ, सहित 13 ठिकानों पर ED की छापेमारी




समाजवादी पार्टी के नेता और पूर्व कैबिनेट मंत्री गायत्री प्रसाद प्रजापति पर अवैध खनन और मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में ED ने आज कार्यवाई की हैं। अवैध खनन के मामले में CBI और ED संयुक्त जांच कर रही है। कुछ दिनों पहले इसी मामले को लेकर समाजवादी पार्टी के मुखिया और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को CBI ने नोटिस भी भेजा था। गायत्री प्रजापति के अमेठी आवास पर सुबह 5:30 बजे ED की टीम 12 अधिकारियों के साथ पहुँच कर कार्यवाई की। इसके अलावा गायत्री की महिला सहयोगी गुड्डा देवी के आवास पर भी ED पहुँची। वही राजधानी लखनऊ के गोमतीनगर इलाके के ओमेक्स हाइट्स अपार्टमेंट में भी सुबह से ED की टीम कार्यवाई कर रही है। बताया जा रहा है की ओमेक्स अपार्टमेंट में ही गायत्री प्रसाद प्रजापति का ऑफिस चलता था।
क्या है पूरा मामला:
समाजवादी पार्टी के नेता और पूर्व कैबिनेट मंत्री गायत्री प्रसाद प्रजापति की मुश्किलें कम होने का नाम ही ले ले रही हैं। अवैध खनन मामले और रेप के सिलसिले में गायत्री प्रसाद प्रजापति 2017 से ही जेल में बंद है। गायत्री के उत्तर प्रदेश के लख़नऊ, अमेठी दिल्ली मुंबई के कई ठिकानों पर ED की कार्रवाई सुबह से ही जारी है। गायत्री प्रसाद प्रजापति के अलावा उनके सहयोगियों के घर पर भी ED की टीम छापेमारी कर रही है। इसी मामले में समाजवादी पार्टी के सुप्रीमो और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को भी सीबीआई ने नोटिस दिया था। बता दे की अवैध खनन के मामले की जांच सीबीआई और ED मिलकर कर रही है।
अखिलेश यादव को इसी मामले में CBI ने भेजा था नोटिस:
समाजवादी पार्टी के मुखिया और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को सीबीआई ने अवैध खनन के मामले में ही नोटिस भेजा था। जिसका जवाब अखिलेश यादव के द्वारा सीबीआई को दिया गया था। लोकसभा चुनाव से ठीक पहले समाजवादी पार्टी के नेता और पूर्व कैबिनेट मंत्री के ठिकानों पर ED के छापे के बाद समाजवादी पार्टी बैजफूट पर जाती दिखाई दे रही है।
यह भी पढ़े:
यह भी पढ़े:
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !












