
जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में आतंकियों ने सेना की दो गाड़ियों पर गुरुवार दोपहर को हमला किया। आतंकियों की इस गोलीबारी में तीन जवान शहीद और तीन सैनिक घायल हो गए हैं। दोनों ओर से गोलीबारी जारी है। वहां अतिरिक्त सुरक्षा बल भेजा गया है।



अधिकारियों ने बताया कि थानामंडी-सूरनकोट रोड पर सावनी इलाके में सेना के वाहनों पर हमला हुआ। उन्होंने बताया कि ये वाहन बुफलियाज के पास के एक इलाके से जवानों को ले जा रहे थे। बुफलियाज में आतंकवादियों के खिलाफ घेराबंदी और तलाश अभियान बुधवार रात से जारी है।
अधिकारियों ने बताया कि आतंकवादियों ने सेना के ट्रक और जिप्सी पर गोलीबारी की, जिसमें कम से कम तीन जवान की जान चली गई। रक्षा विभाग के एक जनसंपर्क अधिकारी ने बताया कि पुख्ता खुफिया जानकारी के आधार पर कल रात एक संयुक्त अभियान शुरू किया गया था ।
यह भी पढ़े:
यह भी पढ़े:
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !












