DW Samachar – Header
ब्रेकिंग

चंद्रयान-3 चांद पर उतरने के लिए तैयार, इसरो मुख्यालय में छाया भारी उत्साह, भारत लैंडिंग का करेगा सीधा प्रसारण – Video Link

LIVE telecast of Chandrayaan-3 Soft-landing

LIVE telecast of Chandrayaan-3 Soft-landing

इस समय पूरा देश चांद और चंद्रयान-3 की ओर टकटकी लगाए हुए देख रहा है। वहीं पूरे देश भर में दुआओं का दौर जारी है। ‌ सबसे ज्यादा उत्साह इसरो के मुख्यालय बेंगलुरु में दिखाई दे रहा है। ‌कुछ समय बाद ही भारत का मून मिशन यानी चंद्रयान-3 आज शाम 6 बजकर 4 मिनट पर चंद्रमा की सतह पर सॉफ्ट लैंडिंग करेगा। इसरो ने लैंड कराने की तैयारी शुरू कर दी है। सबसे पहले ऑटोमैटिक लैंडिंग सीक्वेंस शुरू किया जाएगा। चंद्रयान-3 के चंद्रमा पर उतरने का सीधा प्रसारण को इसरो की वेबसाइट, यूट्यूब चैनल और डीडी नेशनल पर दिखाया जाएगा।


इसरो ने कहा कि सभी सिस्टम नॉर्मल हैं। बेंगलुरु ऑफिस में मिशन ऑपरेशन टीम की तैयारी पूरी है। 5:44 बजे जैसे ही लैंडर सही पोजिशन पर आएगा, टीम ऑटोमैटिक लैंडिंग सीक्वेंस (ALS) लॉन्च कर देगी। लैंडर के चांद पर उतरते ही रैंप खुलेगा और प्रज्ञान रोवर इससे चांद की सतह पर आएगा। विक्रम लैंडर और प्रज्ञान एक-दूसरे की फोटो खींचेंगे और पृथ्वी पर सेंड करेंगे। अगर भारत इस मिशन में सफल रहा तो चांद के साउथ पोल पर उतरने वाला पहला देश होगा। जहां पूरा देश चंद्रयान 3 लैंडर के चंद्रमा पर उतरने का बेसब्री से इंतजार कर रहा है, वहीं अंतरिक्ष में जाने वाले पहले भारतीय राकेश शर्मा ने बुधवार को कहा, इसरो के काम करने के तरीके को जानकर, मैं गर्व से कह सकता हूं कि चंद्रयान 3 की सुरक्षित लैंडिंग होगी। शर्मा नेशनल ज्योग्राफिक चैनल और डिज्नी+हॉटस्टार पर चंद्रयान-3 के लाइव सिमुलकास्ट पर जानकारी प्रदान करने के लिए अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स और इसरो के अध्यक्ष एस. सोमनाथ जैसी प्रतिष्ठित हस्तियों के साथ शामिल होंगे। लाइव में डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम केंद्र के सीईओ और सह-संस्थापक सृजन पाल सिंह; अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन के पूर्व कमांडर क्रिस हेडफील्ड और नासा के वोयाजर इंटरस्टेलर मैसेज के क्रिएटिव डायरेक्टर और एमी विजेता लेखक एन. ड्रूयन भी शामिल होंगे। डिज्नी डिज्नी स्टार के डिज्नी+हॉटस्टार और एचएसएम एंटरटेनमेंट नेटवर्क के कंटेंट प्रमुख गौरव बनर्जी ने कहा, भविष्य के 3डी ग्राफिक्स, भारत और विदेश के विशेषज्ञों की आवाजों तक अज्ञात पहुंच और लघु सूचनात्मक फिल्मों के साथ, हम दुनिया भर में भारतीयों को एकजुट करना चाहते हैं। वहीं चंद्रयान-3 के चंद्रमा पर उतरने से कुछ घंटे पहले बॉलीवुड एक्टर रितेश देशमुख और पत्नी जेनेलिया ने कहा, “हमें अपने देश का समर्थन करने वाले भारतीयों पर गर्व है।इसरो के बेंगलुरु स्थित टेलीमेट्री एंड कमांड सेंटर (इस्ट्रैक) के मिशन ऑपरेशन कॉम्प्लेक्स (मॉक्स) में 50 से ज्यादा वैज्ञानिक कंप्यूटर पर चंद्रयान-3 से मिल रहे आंकड़ों की रात भर पड़ताल में जुटे रहे। वे लैंडर को इनपुट भेज रहे हैं, ताकि लैंडिंग के समय गलत फैसला लेने की हर गुंजाइश खत्म हो जाए।वहीं, उत्तर प्रदेश में चंद्रयान 3 मिशन को स्कूलों में लाइव प्रसारण दिखाने का आदेश जारी किया गया है। महानिदेशक स्कूल शिक्षा विभाग और राज्य परियोजना निदेशक कार्यालय की तरफ से एक लेटर जारी किया गया है। इसमें 23 अगस्त की शाम को एक घंटे के लिए स्कूल और शिक्षण संस्थान में बच्चों को लाइव प्रसारण दिखाने के लिए कहा गया है। हरियाणा के स्कूलों में छात्रों को प्रेरित करने तथा उनका आत्मविश्वास बढ़ाने के लिए बुधवार शाम को ISRO के तीसरे चंद्र मिशन चंद्रयान-3 की लैंडिंग का सीधा प्रसारण किया जाएगा। राज्य के शिक्षा मंत्री कंवर पाल ने ताया कि राज्य के सभी जिला शिक्षा पदाधिकारियों को बुधवार शाम पांच बजे से छह बजे तक स्कूल खोलने का निर्देश दिया गया है। देश की राजधानी नई दिल्ली स्थित गुरुद्वारा रकबगंज साहिब में केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग के लिए अरदास की गई। जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर स्थित हजरतबल दरगाह में चंद्रयान-3 की सफल सॉफ्ट लैंडिंग के लिए विशेष नमाज पढ़ी गई।

यह भी पढ़े

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News