सोम, अप्रैल 13, 2026

केंद्र के बाद यूपी की योगी सरकार ने भी अपने कर्मचारियों का बढ़ाया महंगाई भत्ता, पेंशनरों को भी होगा लाभ

UP govt announces DA hike for state employees

केंद्र सरकार के बाद उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने भी अपने कर्मचारियों का महंगाई भत्ता (डीए) चार फ़ीसदी बढ़ाने का एलान कर दिया है। इस वृद्धि के साथ अब राज्य कर्मचारियों का कुल महंगाई भत्ता 50 फ़ीसदी हो गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की स्वीकृति के बाद वित्त विभाग ने महंगाई भत्ता बढ़ोतरी का आदेश जारी कर दिया। बढ़ा हुआ महंगाई भत्ता मार्च के वेतन के साथ दिया जाएगा। इसका लाभ राज्य कर्मचारियों और पेंशन पाने वालों को एक जनवरी, 2024 से मिलेगा। इस वृद्धि से सरकार के खजाने पर करीब 350 करोड़ रुपये का अतिरिक्त बोझ पड़ेगा। सरकार के इस फैसले का लाभ करीब 18 लाख कर्मचारियों को मिलेगा। इसमें 12 लाख राज्य कर्मचारी और करीब 6 लाख शिक्षक शामिल हैं। इसके अलावा, 12 लाख पेंशनरों की महंगाई राहत भी चार प्रतिशत बढ़ी हुई मिलेगी। हालांकि पेंशनरों को बढ़े हुए महंगाई भत्ते देने का आदेश अभी जारी नहीं हुआ है। इसे भी जल्द ही जारी कर दिया जाएगा। इससे पहले केंद्रीय कर्मचारियों के लिए 7 मार्च को एक साथ कई सारी खुशखबरी आई थी। कैबिनेट ने होली के पहले हुई बैठक में केंद्रीय कर्मचारियों को महंगाई भत्ते में 4 फीसदी इजाफे का एलान किया था । इसके साथ ही उनके हाउस रेंट अलाउंस में भी 3 फीसदी इजाफे का एलान किया गया ।

यह भी पढ़े

यह भी पढ़े

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News