मंगल, अप्रैल 14, 2026

पंकज त्रिपाठी के पिता का निधन, कल गांव में ही होगा अंतिम संस्कार, अभिनेता मुंबई से हुए रवाना

Bollywood star Pankaj Tripathi's father passes away at 99
Bollywood star Pankaj Tripathi's father passes away at 99

बॉलीवुड फिल्म एक्टर पंकज त्रिपाठी के पिता पंडित बनारस तिवारी का आज निधन हो गया है। वह 98 साल के थे। उन्होंने पैतृक गांव गोपालगंज के बेलसंड गांव में आखिरी सांस ली। पंकज त्रिपाठी पिता के बहुत करीब थे। बताते हैं कि अभिनेता पंकज त्रिपाठी की हालिया फिल्म ओह माय गॉड रिलीज हुई है। इस फिल्म में अक्षय कुमार भी हैं। पंकज त्रिपाठी के पिता के निधन पर बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार ने ट्वीट किया, मेरे मित्र और सह कलाकार पंकज त्रिपाठी के पिताजी के देहांत के समाचार से बहुत दुख हुआ। मां बाप की कमी कोई पूरी नहीं कर सकता। प्रभु उनके पिताजी की आत्मा को अपने चरणों में जगह दें। ओम शांति। पंकज त्रिपाठी अपने गांव जाने के लिए निकल चुके हैं। परिवार ने आधिकारिक बयान जारी किया है, जिसमें उन्होंने एक्टर के पिता के निधन की जानकारी दी। साथ ही बताया कि पंकज त्रिपाठी के पिता अंतिम संस्कार कल किया जाएगा। बता दें कि बॉलीवुड अभिनेता पंकज त्रिपाठी बिहार के गोपालगंज जिले के निवासी हैं। इसलिए जब भी मौका मिलता है तो वे अपना माता-पिता से मिलने अपने गांव बेलसंड (गोपालगंज) जरूर आते है। बेलसंड गांव गोपालगंज जिले के बरौली प्रखंड में स्थित है। गांव में उनका पूरा परिवार रहता है। जब भी वे अपनी गांव आते है तो अपने दोस्तों का खूब मौज मस्ती और लिट्टी चोखा की पार्टी करना नहीं भूलते। पंकज के पिता उन्हें डॉक्टर बनाना चाहते थे पर पंकज ने एक्टिंग फील्ड चुनी। उनके पिता इस बात से नाराज नहीं थे। वो बस इतना चाहते थे कि बेटा ठीक-ठाक पैसे कमा ले और खुश रहे। एक इंटरव्यू में पंकज ने बताया था कि पिताजी को यह तक नहीं पता था कि पंकज मुंबई में क्या काम करते हैं। वो गांव में रहना ही पसंद था। उन्हें वहां का जीवन और खेती-किसानी ही भाती थी। वो अपने जीवन में सिर्फ एक ही बार मुंबई आए थे।

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News