शुक्र, अप्रैल 3, 2026

साढ़े 4 महीने बाद राहुल गांधी की संसद सदस्यता हुई बहाल, कांग्रेस पार्टी में जश्न का माहौल, कार्यकर्ताओं ने बजाए ढोल नगाड़े

Rahul Gandhi back as Lok Sabha MP days after Supreme Court relief (File Photo)
JOIN OUR WHATSAPP GROUP

राहुल गांधी साढ़े 4 महीने बाद लोकसभा सांसद बन गए हैं। ‌ इसके बाद कांग्रेस खेमे में जश्न का माहौल शुरू हो गया है। मानसून सत्र में सदन की कार्यवाही शुरू होने से पहले ही लोकसभा सचिवालय ने एक अधिसूचना जारी कर घोषणा की कि उनकी अयोग्यता रद कर दी गई है और उनकी सदस्यता बहाल कर दी गई है। इसके बाद राजधानी दिल्ली में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ढोल बजाकर स्वागत किया है।

Congress leaders are celebrating after Rahul Gandhi back as Lok Sabha MP days after Supreme Court relief

बता दें कि गांधी को 23 मार्च को लोकसभा सदस्य के रूप में अयोग्य घोषित कर दिया गया था जब गुजरात की एक अदालत ने उन्हें मानहानि मामले में दोषी ठहराया और दो साल की जेल की सजा सुनाई। दो साल और उससे अधिक की सज़ा स्वचालित रूप से एक विधायक को अयोग्य घोषित कर देती है। सुप्रीम कोर्ट ने पिछले शुक्रवार को उनकी दोषसिद्धि पर रोक लगा दी, जिससे उनकी लोकसभा सदस्यता बहाल करने का रास्ता साफ हो गया।

बता दें कि सुप्रीम कोर्ट ने मोदी सरनेम की टिप्पणी मामले में शुक्रवार को 2 साल की सजा पर रोक लगा दी थी। इसके साथ कोर्ट ने राहुल गांधी की संसदीय बहाली के आदेश भी दिए थे। उसी को ध्यान में रखते हुए लोकसभा सचिवालय ने आज आज सूचना जारी कर दी है।

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News