शुक्र, अप्रैल 3, 2026

कांग्रेस के पूर्व सांसद राहुल गांधी को अस्पताल से मिली छुट्टी, दिल्ली हुए रवाना

Congress leader Rahul Gandhi discharged from Arya Vaidya Sala after ayurveda treatment
JOIN OUR WHATSAPP GROUP

इन दिनों देश की राजधानी दिल्ली में मानसून सत्र में मणिपुर मुद्दे पर सत्ता पक्ष और विपक्ष में घमासान मचा हुआ है। इन सब से दूर कांग्रेस के पूर्व सांसद राहुल गांधी केरल के अस्पताल में इलाज करवा रहे थे। ‌कांग्रेस नेता राहुल गांधी को शनिवार को केरल के कोट्टक्कल आर्य वैद्य शाला से छुट्टी मिल गई है। वह आयुर्वेदिक उपचार कराने यहां आए थे। इलाज पूरा होने के बाद वह दिल्ली के लिए रवाना हो गए। राहुल ने यह जानकारी फेसबुक पोस्ट पर शेयर की। राहुल गांधी ने फेसबुक पर एक पोस्ट में लिखा कि अस्पताल में कुछ दिन रहने के बाद वह तरोताजा महसूस कर रहे हैं। उन्होंने इस दौरान देखभाल करने और स्नेह देने के लिए अस्पताल के चिकित्सकों एवं कर्मचारियों का शुक्रिया अदा किया। कांग्रेस नेता ने फेसबुक पर अपने पोस्ट में लिखा, ‘‘कोट्टक्कल में आर्य वैद्यशाला में मेरा प्रवास एक तरोताजा करने वाला अनुभव रहा है। इस दौरान मेरी देखभाल करने और मुझे स्नेह देने के लिए मैं डॉ. पी .एम. वेरियर और उनकी टीम तथा अस्पताल के अन्य कर्मचारियों को हार्दिक धन्यवाद देता हूं।

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News