
JOIN OUR WHATSAPP GROUP
देश की राजधानी दिल्ली में 24 घंटे के भीतर एक महिला और एक लड़की की हत्या कर दी गई। पहली घटना गुरुवार को दिल्ली के डाबरी में एक युवक ने 42 साल की महिला की गोली मारकर हत्या कर दी थी। हालांकि बाद में इस युवक ने भी गोली मारकर आत्महत्या कर ली थी।
अभी दिल्ली पुलिस इस घटना की जांच में ही जुटी हुई थी कि शुक्रवार दोपहर एक बार फिर दिल्ली के कॉलेज के बाहर एक लड़की पर रॉड से हमला कर कर उसकी हत्या कर दी गई। यह हमला मालवीय नगर स्थित अरबिंदो कॉलेज के बाहर हुआ। लड़की की बॉडी और लोहे की रॉड मौके से बरामद हुई है।
पुलिस ने बताया कि शुक्रवार दोपहर करीब 12 जानकारी मिली थी कि अरबिंदो कॉलेज के पास विजय मंडल पार्क शिवालिक ए ब्लॉक पर एक लड़का एक लड़की को जान से मारकर भाग गया है। लड़की के पास एक लोहे की रॉड पड़ी है, लड़की की उम्र 25 साल है और आसपास है। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची टीम ने पार्क में एक बेंच के नीचे एक लड़की का शव बरामद किया, जिसके सिर से खून बह रहा था और सिर के आसपास खून पड़ा हुआ था। उसके शव के पास एक लोहे की रॉड मिली। डीसीपी साउथ चंदन चौधरी ने बताया कि घटना पार्क के अंदर हुई है। मृतक लड़की कॉलेज की छात्रा है। इस पार्क में अक्सर कॉलेज के लड़के-लड़कियां आते रहते हैं। वह अपने किसी दोस्त के साथ पार्क में आई थी। पुलिस आगे की जांच में जुट गई है।
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !












