शुक्र, अप्रैल 3, 2026

अजीबो-गरीब मामला: ग्रेटर नोएडा की हाउसिंग सोसायटी में लुंगी और नाइटी पहनने पर लगाया प्रतिबंध, वजह जानकर हैरान रह जाएंगे

Himsagar Apartment, Greater Noida bans lungis and nighties
JOIN OUR WHATSAPP GROUP

उत्तर प्रदेश के हाईटेक शहर ग्रेटर नोएडा की एक सोसाइटी में अजीबोगरीब मामला सामने आया है। नोएडा की एक सोसाइटी में इन दिनों लुंगी पहनने पर पाबंदी लगा दी गई है। हां, ‘पाबंदी’ कह सकते हैं क्योंकि इसे घर के बाहर न पहनने को कहा गया है। वैसे, अपार्टमेंट ओनर्स एसोसिएशन की तरफ से निवासियों से आग्रह किया गया है कि घर से बाहर कॉमन एरिया या पार्क में आ रहे हैं तो पहनावे का विशेष ध्यान रखें। साफ कहा गया है कि प्लीज, लुंगी और नाइटी में बाहर न निकलें। ग्रेटर नोएडा के सेक्टर फाई-2 स्थित हिमसागर अपार्टमेंट में यह आदेश 10 जून को जारी हुआ था। ‘घर के बाहर लुंगी और नाइटी बैन’ वाले आदेश का कुछ लोग स्वागत कर रहे हैं तो कुछ लोग भड़क गए। ग्रेटर नोएडा के हिम सागर अपार्टमेंट की रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन ने ड्रेस कोड लागू किया है। इस नियम के मुताबिक, सोसाइटी में लुंगी और नाइटी पहनकर घूमना मना है।

सोसाइटी के रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन के सचिव ने यह नोटिस जारी किया है। नोटिस में लिखा है कि आम क्षेत्रों और पार्कों में अपने पहनावे का ध्यान रखें। दूसरे लोगों को असहज महसूस न हो और कोई आपके ऊपर सवाल खड़े न करे, ऐसे कपड़े ही पहनें। इन महिलाओं को बुजुर्ग की हरकत आपत्तिजनक लगी। बुजुर्ग को इस अवस्था में महिलाओं ने एक नहीं कई बार नोटिस किया। कुछ महिलाओं ने बुजुर्ग से एक-दो बार बात भी की। मगर, कोई सुधार नहीं हुआ। इसी बात से परेशान कुछ महिलाओं ने रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन से शिकायत की। सोसायटी की ही रहने वाली एक महिला ने बुजुर्ग का फोटो अपने फ्लैट से खींच लिया। महिलाओं की शिकायत के साथ-साथ ये तस्वीर भी रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन को दी गई थी। आरडब्ल्यूए के प्रेसिडेंट सीके कालरा कहते हैं कि हमने किसी एक व्यक्ति को नहीं टोका, न ही किसी एक व्यक्ति के पहनावे पर नोटिस जारी किया है। किसी एक को टारगेट करना हमें ठीक नहीं लगा। हमने एक जनरल नोटिस जारी कर दिया था।

हालांकि, सोसाइटी के कई निवासी आरडब्लूए के साथ खड़े दिखाई दे रहे हैं। फिलहाल, आरडब्लूए इस पूरे मामले पर बैकफुट पर दिखाई पड़ रहा है। सोसाइटी परिसर में रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन का यह नोटिस चस्पा किया गया है। उसके बाद से ही कुछ लोगों ने इसका विरोध शुरू कर दिया है। सोसाइटी के वाट्सएप ग्रुप्स में भी लोग दो खेमों में बंट गए हैं। नोटिस सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है। लोग तरह-तरह से अपना पक्ष रख रहे हैं। कुछ लोगों का कहना है कि सोसाइटी ने सही फैसला लिया है। घर के भीतर पहने जाने वाले कपड़ों को सार्वजनिक जगहों पर पहनकर नहीं आना चाहिए। दूसरी तरफ कुछ लोगों का कहना है कि यह व्यक्ति का मौलिक अधिकार है। उसकी अपनी आजादी है। इस पर पाबंदी लगाने का अधिकार हाउसिंग सोसाइटी को नहीं है। यह कहीं नहीं लिखा हुआ है कि लुंगी या नाइटी पहनकर सार्वजनिक स्थानों पर जाना गलत है। हालांकि यह भी खबर है कि विरोध के बाद यह फरमान वापस ले लिया गया है। ‌

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News