
राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा का आज मुंबई में विधवत समापन होने जा रहा है। मुंबई के दादर स्थित शिवाजी पार्क में रविवार को राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा की समापन रैली का आयोजन किया जा रहा है। इसके पूर्व शनिवार शाम को राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा मुंबई में शिवाजी पार्क के निकट ही स्थित बाबासाहब आंबेडकर के स्मारक चैत्यभूमि पहुंची और वहीं इस यात्रा का समापन भी हुआ। इस अवसर पर राहुल गांधी का साथ देने उनकी बहन प्रियंका गांधी वाड्रा भी उनके साथ मौजूद थीं। राहुल गांधी के नेतृत्व में निकाली जा रही कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा की समापन रैली में तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव एवं बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव भी शामिल होंगे। कार्यक्रम में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे और राकांपा (शपा) प्रमुख शरद पवार भी भाग लेंगे।







बता दें कि राहुल गांधी ने 14 जनवरी को मणिपुर से न्याय यात्रा शुरू की थी। राहुल भारत के 15 राज्यों, 110 जिलों, 100 लोकसभा सीटों और 337 विधानसभा से होते हुए मुंबई पहुंचे। यात्रा के दौरान राहुल गांधी करीब 6700 किमी का सफर तय किया। हालांकि, इस बार उन्होंने बस और पैदल दोनों तरीके से यात्रा की है।
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !












