सोम, अप्रैल 6, 2026

विस्तारा एयरलाइन के 15 पायलटों ने दिया इस्तीफा, कंपनी को कई फ्लाइट करनी पड़ी कैंसिल

Several flight canceled as 15 pilots of Vistara Airlines resigned

विस्तारा एयरलाइन के 15 पायलटों ने पिछले कुछ दिन में एयरलाइन से इस्तीफा दे दिया है। इससे एयरलाइन को एक ही दिन में 50 से ज्‍यादा फ्लाइट कैंसिल करनी पड़ी। एयरलाइन के पायलट सैलरी पैकेज में संशोधन का विरोध कर रहे हैं। विस्तारा एयरलाइन हर रोज 300 से भी ज्यादा फ्लाइट को ऑपरेट करती है। विस्तारा के पास 70 विमान हैं। टाटा समूह की एयरलाइन विस्तारा के कम-से-कम 15 पायलटों ने इस्तीफा दे दिया है और एक घरेलू बजट एयरलाइन से जुड़ गए हैं। हालांकि इस बारे में विस्तारा के प्रवक्ता ने कोई भी टिप्पणी करने से इनकार कर दिया। एयरलाइन में लगभग 800 पायलट हैं और इस्तीफा देने वाले वरिष्ठ प्रथम अधिकारियों ने अपना रूपांतरण प्रशिक्षण पूरा कर लिया था जिससे उन्हें बड़े आकार के बोइंग 787 विमानों को संचालित करने की परमिशन मिली।एयर इंडिया के साथ विलय योजना के दौर से गुजर रही विस्तारा ने पायलटों के लिए नए अनुबंध पेश किए हैं। लेकिन विस्तारा के कई पायलट इसका विरोध कर रहे हैं क्योंकि मुआवजे के निश्चित घटक को कम कर दिया गया है और उड़ान-संबद्ध प्रोत्साहनों पर जोर दिया गया है। पिछले कुछ सप्ताह में चालक दल की अनुपलब्धता होने से विस्तारा के विमान परिचालन पर असर पड़ा है और कई उड़ानों को रद्द करना पड़ रहा है। इस पर विमानन नियामक डीजीसीए ने एयरलाइन को एक दैनिक रिपोर्ट पेश करने के लिए कहा है।

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News