
टेलीविजन के सबसे पॉपुलर गेम रियलिटी शो कौन बनेगा करोड़पति 12 की शुरुआत जल्द ही सोनी टीवी पर होने वाली है। शो के होस्ट महानायक अमिताभ बच्चन ने भी कोरोना से रिकवर होने के बाद शो का प्रोमो शूट किया।
लेकिन इस साल कोरोना महामारी की वजह से यह शो काफी अलग होगा। इस साल गाइड लाइन को फॉलो करते हुए सेट पर कड़ी सुरक्षा का इंतजाम किया गया है जिसके चलते दर्शकों को कुछ बड़े बदलाव देखने मिलेंगे।
https://platform.twitter.com/widgets.jsNa sirf apne liye, Apnon ke liye bhi, jo bhi ho setback ka jawaab #comeback se do. #KBC12 shuru ho raha hai jald hee sirf Sony par @SrBachchan @SPNStudioNEXT pic.twitter.com/WKi3WHQovt
— sonytv (@SonyTV) September 4, 2020
बताया जा रहा है कि इस सीजन सेट पर ऑडियंस की बजाय सिर्फ कंटेस्टेंट्स के परिवार वाले नजर आएंगे जिसके चलते ऑडियंस पोल लाइफलाइन को हटाया जा रहा है। लेकिन इसके बदले किसी नई लाइफलाइन को ऑडिएंस से इंट्रोड्यूस करवाया जाएगा जिसपर फिलहाल विचार जारी है। शो की शूटिंग के दौरान हॉटसीट पर बैठे प्रतिभागी के परिवार का कोई एक सदस्य ही सेट पर मौजूद होगा जिसके लिए फिलहाल तैयारी जारी है। शो में सोशल डिस्टेंसिग के लिए शो के सेट में कोई भी दर्शक नहीं होंगे।
https://platform.twitter.com/widgets.jsThe wait is finally over! Here’s the first look of the newly constructed KBC set. Shoot starts from 7th September ! #KBC12 #KBC @SrBachchan @SPNStudioNEXT pic.twitter.com/x5LnKZ0rtL
— sonytv (@SonyTV) September 3, 2020
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !












