सोम, अप्रैल 13, 2026

Mizoram Election Results 2023: पूर्वोत्तर के राज्य मिजोरम की 40 विधानसभा सीटों पर शुरू हुई वोटों की गिनती, रुझानों में जेडपीएम आगे

Mizoram Election Results 2023: ZPM ahead of MNF in Mizoram, early trends show
Mizoram Election Results 2023: ZPM ahead of MNF in Mizoram, early trends show
Mizoram Election Results 2023: ZPM ahead of MNF in Mizoram, early trends show

पूर्वोत्तर के राज्य मिजोरम की 40 विधानसभा सीटों पर वोटों की गिनती सुबह 8 बजे से शुरू हो गई है। शुरुआती रुझानों में जेडपीएम लगातार सत्तारूढ़ एमएनएफ को पछाड़ती जा रही है। रुझानों में जेडपीएम 6 सीटों पर आगे चल रही है, जबकि एमएनएफ 4 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। कांग्रेस एक सीट से आगे है। मुख्य मुकाबला सत्ताधारी मिजो नेशनल फ्रंट (MNF), जोरम पीपुल्स मूवमेंट (ZPM) और कांग्रेस के बीच है। भाजपा यहां किंगमेकर बनने की कोशिश में है। 2018 में हुए विधानसभा चुनाव में 10 साल सत्ता में रही कांग्रेस को सरकार गंवानी पड़ी थी। पी ललथनहवला चम्फाई साउथ और सेरछिप दोनों सीटों से चुनाव हार गए थे। कांग्रेस को मिजो नेशनल फ्रंट (MNF) ने सीधे मुकाबले में हराया था। जोरमथंगा CM बने थे। तब MNF को 26, कांग्रेस को 5, भाजपा को 1 और निर्दलीय को 8 सीटें मिली थीं।

Mizoram Election Results 2023: ZPM ahead of MNF in Mizoram, early trends show
Mizoram Election Results 2023: ZPM ahead of MNF in Mizoram, early trends show

बता दें कि विधानसभा चुनाव पांच राज्यों तेलंगाना, राजस्थान, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश और मिजोरम में हुए थे। पांचों राज्यों की काउंटिंग एक साथ 3 दिसंबर को होनी थी लेकिन मिजोरम का काउंटिंग टाल दी गई थी। अब मिजोरम विधानसभा चुनाव के लिए वोटों की गिनती जारी है। मिजोरम विधानसभा चुनाव के लिए 174 उम्मीदवार मैदान में हैं। पांच मुख्य दलों के अलावा 27 निर्दलीयों ने चुनाव में भाग लिया। मिजोरम में कुल 8,56,868 लोगों ने मतदान किया। एमएनएफ, जेडपीएम और कांग्रेस ने सभी निर्वाचन क्षेत्रों में उम्मीदवार उतारे हैं। दूसरी ओर, भाजपा ने अलग-अलग चुनाव लड़ा। केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि भाजपा ने पिछले विधानसभा चुनाव में 39 सीटों पर चुनाव लड़ा था, लेकिन इस बार उसने 23 सीटों पर उम्मीदवार उतारे हैं। आम आदमी पार्टी भी चार सीटों पर चुनाव लड़ रही है।

एग्जिट पोल के अनुमानों के अनुसार, दो क्षेत्रीय खिलाड़ी-एमएनएफ और जेडपीएम-मिजोरम में सरकार बनाने की दौड़ में हैं, अधिकांश भविष्यवाणियों में कहा गया है कि मुख्यमंत्री जोरमथंगा के नेतृत्व वाली सत्तारूढ़ पार्टी को पूर्वोत्तर राज्य में फायदा है, जबकि एक त्रिशंकु विधानसभा की भी संभावना है। 40 सदस्यीय मिजोरम विधानसभा के लिए चुनाव 7 नवंबर को हुए थे, जिसमें सत्तारूढ़ मिज़ो नेशनल फ्रंट (एमएनएफ) को ज़ोरम पीपुल्स मूवमेंट (जेडपीएम) कांग्रेस और भाजपा से कड़ी चुनौती का सामना करना पड़ा था। मिजोरम विधानसभा चुनाव के लिए वोटों की गिनती से एक दिन पहले, मुख्यमंत्री ज़ोरमथांगा ने जरकाव्त प्रेस्बिटेरियन चर्च में प्रार्थना की। जेडपीएम के मुख्यमंत्री पद के चेहरे लालदुहोमा ने भी आइजोल जिले के एक चर्च में विशेष प्रार्थना में भाग लिया।

#MizoramElectionResults2023: पूर्वोत्तर के राज्य मिजोरम की 40 विधानसभा सीटों पर शुरू हुई वोटों की गिनती, रुझानों में जेडपीएम आगे
AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News