सोम, अप्रैल 6, 2026

Agra latest news: Taj Mahal set to reopen for tourists from 21st September

जल्द ही होगा ताजमहल का दीदार

Taj Mahal set to reopen for tourists from 21st September

कोरोना संक्रमण की वज़ह से ताजमहल और आगरा किला समेत कई संरक्षित स्मारकों में 17 मार्च से पर्यटकों का प्रवेश बंद कर दिया गया था। वहीं अनलॉक-4 की गाइडलाइन के अनुसार एक सितंबर से सिकंदरा, फतेहपुर सीकरी और एत्मौद्दाला समेत छोटे स्मारकों को खोल दिया गया था लेकिन दुनिया के सातवें अजूबे में से एक ताजमहल को नहीं खोला गया था।
लेकिन अब ताजमहल के दीदार का इंतजार भी जल्द खत्म होने वाला है जल्द ही 21 सितंबर से ताजमहल और आगरा किले को खोलने के आदेश जारी कर दिए हैं। इस फैसले से पर्यटन उद्योग से जुड़े लोगों को उम्मीद है कि यह दोनों स्मारक खुलने से पर्यटन उद्योग पर छाए संकट के बादल छटेंगे

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News