नए बदलाव के साथ अब होगा मेट्रो का सफर…

केंद्रीय आवास एवं शहरी कार्य मंत्रालय ने ‘अनलॉक-4’ के दिशा-निर्देशों के तहत मेट्रो ट्रेनों के परिचालन की अनुमति मिलने के बाद एक सितंबर को मेट्रो रेल निगमों के सभी प्रबंध निदेशकों की एक बैठक बुलाई है।इस बैठक में यह तय किया जाएगा की दिल्ली मेट्रो को एक बार फिर से 5 महीने बाद किस तरह से संचालित किया जाए। साथ ही कोरोना संक्रमण के इस दौर में किस तरह से एतिहात बरतें जाएं, इस संबंध में एसओपी जारी की जाएगी। बता दें कि केंद्र सरकार ने राज्यों में मेट्रो के परिचालन की अनुमति 7 सितंबर से दे दी है।
https://platform.twitter.com/widgets.jsAs per the latest guidelines, Delhi Metro will be resuming its services for public from 7 September 2020 onwards in a calibrated manner. Details on the Metro functioning & its usage will be shared once the detailed SOP on Metros is issued by MoHUA. #MetroBackOnTrack pic.twitter.com/jBFXcdDLhP
— Delhi Metro Rail Corporation (@OfficialDMRC) August 29, 2020
फिलहाल मिली सूचना के अनुसार मेट्रो के सफर में कुछ बदलाव किए जाएंगे
यात्रियों के लिए क्या होंगें बदलाव….
- आरोग्य सेतु एप का उपयोग अनिवार्य होगा
- मेट्रो के अंदर एक सीट छोड़ कर बैठना होगा
- सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना होगा
- मास्क लगाना अति आवश्यक होगा
- बीमार व्यक्तियों का नहीं होगा प्रवेश
- टोकन की जगह कार्ड का होगा उपयोग
मेट्रो स्टेशन पर क्या होंगें बदलाव….
- प्रवेश स्थान पर सभी लोगों की थर्मल स्क्रीनिंग होगी।
- प्रवेश और निकाश के लिए सभी दरवाजे नहीं खुलेंगे।
- यात्रा का समय बढ़ जाएगा।
- स्टेशन पर देर तक रुकेगी मेट्रो ट्रेनें।
- लिफ्ट में एक साथ तीन लोग ही होंगे।
- एयरकंडीशन का टेंप्रेचर 20 से 30 के बीच में ही होगा।
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !












