DW Samachar – Header
ब्रेकिंग

Uttarakhand News: Aam Aadmi Party workers protests against the reinduction of MLA Pranav Singh ‘Champion’ in BJP

उत्तराखंड की गरमाई राजनीति, विधायक चैंपियन की घर वापसी पर भाजपा ने ‘आप’ को थमाया मुद्दा

अभी कुछ दिन पहले ही दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने उत्तराखंड की सभी 70 विधानसभा सीटों पर लड़ने का एलान किया था । सीएम केजरीवाल के इस फैसले के बाद देवभूमि आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जनता में अपनी पैठ बनानी शुरू कर दी है । सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि राज्य में आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं को मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत सरकार पर हमला करने का बैठे-बिठाए एक मौका हाथ लग गया । यहां हम आपको बता दें कि अनुशासनहीनता के आरोपों में एक साल पहले भाजपा से निष्कासित किए गए विधायक कुंवर प्रणव चैंपियन की सोमवार देर शाम घर वापसी हुई थी । जब इस बात की जानकारी आप कार्यकर्ताओं को लगी तो उन्होंने इसे राजनीतिक रंग देने में देर नहीं लगाई और सुबह से ही पूरी योजना बनाकर कई कार्यकर्ता सड़कों पर बैनर और झंडे लिए भाजपा सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करने लगे ।

बाद में आम आदमी के कार्यकर्ताओं ने कुंवर प्रणव चैंपियन को भाजपा में वापस लेने पर आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं ने भाजपा कार्यालय घेराव कर कुंवर चैंपियन का पुतला फूंका। इस मौके पर उन्हें भाजपा कार्यालय से कुछ दूरी पर पुलिस द्वारा बैरीकेटिंग लगा कर रोक लिया गया। जहां पुलिस और आम आदमी पार्टी कार्यकताओं के बीच तीखी नोकझोंक भी हुई। इसके बाद आम आदमी पार्टी कार्यकर्ता त्रिवेंद्र सिंह रावत सरकार का घेराव करने जा रहे थे लेकिन उससे पहले ही पुलिस ने उन्हें रोक लिया । पुलिस के द्वारा रोके जाने पर आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता वहीं सड़क पर बैठकर विरोध प्रदर्शन करने लगे ।

भाजपा ने राज्य में दिखा दिया है असली चेहरा—

निष्कासित विधायक पूर्व चैंपियन की भारतीय जनता पार्टी में वापसी पर आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं ने कहा है कि त्रिवेंद्र सिंह रावत सरकार में असली चेहरा जनता को दिखा दिया है ।‌ इस मौके पर आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता आनंद ने कहा कि उत्तराखंड के शहीदों, माताओं, बहनों का अपमान किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जिस तरह से कुंवर प्रणव चैंपियन ने उत्तराखंड को गाली दी है उससे उनकी असलियत पता चलती है। इतना ही नहीं भाजपा द्वारा उनको वापस पार्टी में लेना भाजपा का असली चेहरा दिखाता है। भाजपा एक के बाद एक अपने विधायकों की काली करतूतों पर पर्दे डाल रही है। पहले से ही भाजपा अपने एक विधायक जो कि यौन उत्पीड़न के आरोपी को बचाती आ रही है और अब कुंवर प्रवण चैंपियन को भी वापस पार्टी में ले रही है, यह उत्तराखंड की जनता का अपमान है। इससे देवभूमि की जनता की भावनाओं को ठेस पहुंची है। आप के प्रदेश प्रवक्ता आनंद ने कहा कि उत्तराखंड की जनता भाजपा को और चैंपियन जैसे लोगों को कभी माफ नहीं करेगी। यहां तक कि यदि विधायक कुंवर चैंपियन देहरादून की आते है तो उसका भी विरोध किया जाएगा और उनको इस पवित्र भूमि पर कदम नहीं रखने दिया जाएगा।

शंभू नाथ गौतम, वरिष्ठ पत्रकार

The views expressed in this article are not necessarily those of the Digital Women

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News