उत्तराखंड सरकार जल्द ही शुरू कर सकती है अंतरराज्यीय बसों का परिचालन…
उत्तराखंड सरकार जल्द ही अब अंतरराज्यीय बसों का परिवहन शुरू करने कि योजना बना रही है। केंद्र सरकार की ओर से सभी राज्यों को भेजी गई एडवाइजरी मेे किसी भी राज्य से आने वाले यात्रियों को रोक नहीं लगाने के फैसले के बाद उत्तराखंड परिवहन निगम प्रबंधन इस पर विचार कर रही है। उत्तराखंड में नई दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान, पंजाब, जम्मू-कश्मीर, उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश समेत कई राज्यों के लिए बसों का संचालन किया जाता है लेकिन कोरोना संकट के चलते इन बसों का संचालन बंद है। जिसके चलते निगम को भारी घाटा भी उठाना पड़ रहा है। फिलहाल राज्य के भीतर ही 300 बसों का संचालन किया जा रहा है। जबकि 1200 से अधिक बसें सभी डिपो में खड़ी हैं।
ऐसे में अब जबकि केंद्र सरकार ने सभी राज्यों को पत्र लिखकर कहा है कि एक दूसरे राज्य लोगों की आवाजाही पर पाबंदी न लगाएं तो निगम के अधिकारियों को अंतरराज्यीय बसों के संचालन की उम्मीद जगी है। विभाग ने तो बसों के संचालन को लेकर तैयारियां भी शुरू कर दी हैं ताकि सरकार से हरी झंडी मिलते ही बसों का संचालन शुरू कर दिया जाए।
निगम के महाप्रबंधक दीपक जैन का कहना है कि अंतरराज्यीय बसों के संचालन को लेकर निगम स्तर पर तैयारियां पूरी हैं। बसों के संचालन का अंतिम फैसला सरकार को करना है। सरकार और शासन स्तर पर जो भी निर्णय लिया जाएगा, उसी के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !












