दिल्ली की सत्ता पर 2 बार अपने जीत का परचम लहराने के बाद ,अब आम आदमी पार्टी ने उत्तराखंड को ओर कूच किया है। आने वाले 2022 के विधानसभा चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी ने उत्तराखंड मेे सभी सीटों पर चुनाव लड़ने की घोषना कर दी है और अब इस ओर पहल करते हुए आज सीएम केजरीवाल ने एक ऑडियो संदेश जारी
https://platform.twitter.com/widgets.jsराष्ट्रीय संयोजक @ArvindKejriwal जी का बड़ा एलान, उत्तराखंड की सभी सीटों पर चुनाव लड़ेगी 'आप'। pic.twitter.com/ymwJYQViIE
— Aam Aadmi Party Uttarakhand (@AAPUttarakhand) August 20, 2020
दिल्ली मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने इस ऑडियो क्लिप के जरिए यह संदेश उत्तराखंड के लोगों तक पहुंचाया है जिसमे केजरीवाल ने कहा है कि देवभूमि को भी नई दिल्ली की तर्ज पर विकसित करें, जहां लोगों को मुफ्त बिजली, पानी और शिक्षा की सुविधा मुहैया हो ।
https://platform.twitter.com/widgets.jsये बदलाव देवभूमि में भी संभव है।
— Aam Aadmi Party Uttarakhand (@AAPUttarakhand) August 24, 2020
उत्तराखंड में हर गांव में दिल्ली के मोहल्ला क्लीनिक की तर्ज पर गांव क्लीनिक खोला जाएगा। pic.twitter.com/s9xXKE6tk8
केजरीवाल का कहना है कि उत्तराखंड में भी बिजली और पानी की सुविधा मुफ्त दी जा सकती है। दिल्ली की तर्ज पर अच्छी सड़कें बन सकती हैं। उत्तराखंड में भी मोहल्ला क्लीनिक खोले जा सकते हैं। केजरीवाल का कहना है कि दिल्ली सरकार कोरोना से निपटने में काफी हद तक सफल रही है।
ऑडियो संदेश जारी करते हुए पार्टी प्रवक्ता रवींद्र सिंह आनंद ने कहा कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का संदेश उत्तराखंड के लगभग 70 लाख लोगों तक पहुंच रहा है। ऑडियो क्लिप के जरिए केजरीवाल देवभूमि की जनता से सीधे रूबरू हो रहे हैं।
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !












