DW Samachar – Header
ब्रेकिंग

Expelled Bharatiya Janata Party MLA Kunwar Pranav Singh Champion to make come back

Expelled Bharatiya Janata Party MLA Kunwar Pranav Singh Champion to make come back

उत्तराखंड में निष्कासित दबंग विधायक प्रणव चैंपियन की हो सकती है भाजपा में वापसी ! (एक्सक्लूसिव खबर)

Expelled Bharatiya Janata Party MLA Kunwar Pranav Singh Champion to make come back
Expelled Bharatiya Janata Party MLA Kunwar Pranav Singh Champion to make come back

पिछले साल जुलाई में भाजपा विधायक कुंवर प्रणव चैंपियन को अनुशासनहीनता में पार्टी आलाकमान ने निलंबित कर दिया था । एक साल से अधिक बीत जाने के बाद भी चैंपियन लगातार भाजपा में दोबारा आने के प्रयास करते रहे हैं । अब जाकर उनकी मेहनत रंग ला रही है । उत्तराखंड भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत की ओर से जो संकेत सुनाई दे रहे हैं वह साबित करते हैं कि आज या कल पार्टी से निष्कासित विधायक चैंपियन की भारतीय जनता पार्टी में वापसी हो सकती है । यह हम आपको बता दें कि रविवार को पार्टी से निष्कासित खानपुर विधायक कुंवर प्रणव चैंपियन का पक्ष सुनने के बाद प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत ने फैसला सुरक्षित रख लिया है। वहीं झबरेड़ा से भाजपा विधायक देशराज कर्णवाल भी प्रदेश अध्यक्ष के समक्ष प्रस्तुत हुए। इस मुलाकात के बाद चैंपियन की घर वापसी की संभावनाएं जताई जा रही हैं। दूसरी ओर अभी हाल ही में महिला प्रकरण में फंसे द्वाराहाट के विधायक महेश नेगी भी आज प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत के सामने अपनी सफाई पेश करेंगे ।

बीजेपी विधायक को इस अनुशासनहीनता में पार्टी ने निष्कासित कर दिया था—

वर्ष 2019 में जुलाई के महीने में भाजपा विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें वह दो पिस्टल और एक कारबाइन के साथ अश्लील डांस करते हुए नजर आए थे । इस वीडियो वायरल होने केे बाद प्रदेश भाजपा त्रिवेंद्र सिंह रावत सरकार की जबरदस्त किरकिरी हुई थी । यही नहीं कांग्रेस को हमला बोलने का मौका भी मिल गया था । प्रशासन ने आगे कार्रवाई करते हुए उनके तीन लाइसेंस भी निलंबित कर दिए थे । साथ ही पार्टी ने उन्हें कारण बताओ नोटिस भी जारी किया था, जिसमें उनसे पूछा गया है कि उन्हें पार्टी से क्यों न निकाल दिया जाए । लेकिन बाद में मामला बढ़ने पर चैंपियन को भाजपा ने अनिश्चितकाल के लिए निलंबित कर दिया था । एक साल से अधिक समय से निष्कासित रहे चैंपियन लगातार पार्टी में आने के लिए जुगाड़ बैठा रहे थे, अब जाकर उन्हें कुछ राहत मिली है । यहां हम आपको बता दें कि चैंपियन को को दबंग विधायक के रूप में जाना जाता है । चैंपियन के खिलाफ कुछ आपराधिक मामले भी दर्ज हैं ।

शंभू नाथ गौतम, वरिष्ठ पत्रकार

The views expressed in this article are not necessarily those of the Digital Women

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News