रवि, अप्रैल 12, 2026

Delhi: Delhi Police recovers explosive from arrested ISIS terrorist

आतंकी यूसुफ के निशानदेही पर भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री बरामद…

आईएस आतंकी अबू यूसुफ की गिरफ्तारी के बाद दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल की टीम को आज बड़ी सफलता मिली है। दिल्ली से गिरफ्तार आईएस आतंकी अबू यूसुफ की निशानदेही पर स्पेशल सेल की टीम ने यूपी से भारी मात्रा में विस्फोटक और बम बनाने का सामान बरामद किया है। इसके अलावा आत्मघाती हमले के लिए शरीर में विस्फोटक को बांधने वाली बेल्ट भी मिली है। कल से शुरू इस छानबीन के मुहिम के दौरान आतंकी यूसुफ के घर से विस्फोटक व आपत्तिजनक साहित्य बरामद हुए थे, उसकी निशानदेही पर उसके घर के बगल स्थित तालाब से मानव बम में प्रयुक्त होने वाली दो जैकेट मिली थी।
युसूफ के परिजनों ने भी स्वीकार किया है कि बीते दो साल से वह संदिग्ध गतिविधियों में लिप्त था।

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News