DW Samachar – Header
ब्रेकिंग

Filmmaker & Director Nishikant Kamat Passes Away

बॉलीवुड अभिनेता और निर्देशक निशीकांत कामत का निधन…

बॉलीवुड जगत के मशहूर निर्माता- निर्देशक और अभिनेता निशिकांत कामत का आज शाम 4.30 बजे हैदराबाद मेे निधन हो गया। 31जुलाई को ज्यादा तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें हैदराबाद के गाचीबाउली के एआईजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां आज उनका निधन हो गया।
फिल्मी कैरियर :

निशिकांत कामत ने निर्देशक के तौर पर लंबे समय तक काम किया है इसके साथ साथ इन्होंने बॉलीवुड की कई फिल्मों में अभिनय भी किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत मराठी फिल्मों से की थी।

निशिकांत कामत ने साल 2005 में आई मराठी फिल्म डोंबिवली फास्ट से अपने करियर की शुरुआत की थी और इस फिल्म से उन्होंने काफी नाम कमाया। फिल्म डोंबिवली फास्ट मराठी सिनेमा की शानदार फिल्म साबित हुई। इसके बाद उन्होंने कई मराठी फिल्मों और बॉलीवुड फिल्मों का निर्देशन किया था। 

हिंदी फिल्म :
निशिकांत कामत ने दृश्यम, मदारी और मुंबई मेरी जान सहित बॉलीवुड की कई शानदार फिल्मों का निर्देशन किया है। निशिकांत कामत एक निर्देशक के अलावा एक उम्दा कलाकार भी थे। उन्होंने जॉन अब्राहम की फिल्म रॉकी हैंडसम में निगेटिन किरदार करके खूब सुर्खियां बटोरी थीं। इसके अलावा निशिकांत कामत ने डैडी, जुली 2 और भावेश जोशी में भी अभिनय किया था।

Bollywood Reacts:

https://platform.twitter.com/widgets.js https://platform.twitter.com/widgets.js https://platform.twitter.com/widgets.js https://platform.twitter.com/widgets.js https://platform.twitter.com/widgets.js
AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News