सोम, अप्रैल 13, 2026

Himachal Govt is planning to run Vistadome Bus Service in Atal tunnel in memory of former PM Atal Bihari Vajpayee

पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेई के सम्मान मेे हिमाचल में शुरू की जाएगी विस्ताडोम बस सुविधा : सीएम जयराम ठाकुर

हिमाचल सरकार जल्द ही पूर्व प्रधानमंत्री स्व अटल बिहारी वाजपेई के सम्मान में राज्य में अटल टनल रोहतांग में ‘ विस्ताडोम बस ‘ सेवा शुरू करने वाली है।
‘ विस्ताडोम ‘ बस मेे पारदर्शी खिड़कियों और शीशे की छत की सुविधा होती है, अगर यह योजना पूरी हो जाती है तो आने वाले समय में देश-विदेश से आने वाले पर्यटक पारदर्शी बस में बैठकर रोहतांग टनल के अलावा यहां की वादियों के नजारे ले सकेंगे।
मुख्यमंत्री जयराम रमेश ने इसकी घोषणा शनिवार राज्य मेे आयोजित एक राज्य स्तरीय समारोह में की थी। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी ने कुल्लू के प्रीणी गांव में अपने जीवन के कुछ यादगार दिन बिताए थे और रोहतांग सुरंग का निर्माण उनका सपना था जो जल्दी ही पूरा होने वाला है।
जल्द ही इस साल के सितंबर के अंत तक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस सुविधा देश को समर्पित करेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि हिमाचल प्रदेश ने सभी क्षेत्रों मे अभूतपूर्व विकास किया है। उन्होंने कहा कि अटल सुरंग रोहतांग को एक प्रमुख पर्यटन आकर्षण के रूप में विकसित किया जाएगा। प्रदेश सरकार पर्यटकों के लिए इस सुरंग में विस्ताडोम बस सेवा आरंभ करने पर विचार कर रही है। सीएम ने कहा कि कुल्लू के बिजली महादेव को पर्यटन की दृष्टि से विकसित किया जाएगा तथा इस पर्यटन स्थल को रोपवे सुविधा से जोड़ने के प्रयास किए जाएंगे।

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News