DW Samachar – Header
ब्रेकिंग

UKSSSC Paper Leak:आयोग के सचिव संतोष बडोनी को हटाया, एसटीएफ ने एक आरोपी शिक्षक को भी किया अरेस्ट

UKSSSC Paper Leak
UKSSSC Paper Leak
UKSSSC Paper Leak

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग में हुए पेपर लीक मामले में हर दिन राज्य सरकार की ओर से नए खुलासों के साथ गिरफ्तारियां एक्शन जारी। अब पेपर लीक मामले में आयोग के सचिव संतोष बडोनी को हटा दिया गया है। बडोनी के स्थान पर संयुक्त सचिव सुरेंद्र सिंह रावत को अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई है। वहीं दूसरी ओर एसटीएफ ने पेपर लीक के मामले में आरोपी एक शिक्षक को भी आज अरेस्ट किया है। बता दें कि कुछ दिनों पहले उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के अध्यक्ष एस राजू ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। शासन के सचिव शैलेश बगौली ने शनिवार को इसके आदेश भी जारी कर दिए हैं। एसटीएफ पेपर लीक के आरोपियों को गिरफ्तार करने में जुटी हुई है। सोशल मीडिया पर लगातार आयोग के सचिव बगौली को लेकर भी तमाम तरह की टिप्पणियां की जा रही थी। ऐसे में अब शासन की तरफ से भी इस मामले पर आदेश जारी करते हुए सचिव को पद से हटा दिया गया है। पेपर लीक मामले में उत्तराखंड एसटीएफ ने मास्टरमाइंड के साथी तनुज शर्मा को गिरफ्तार किया है।यह देहरादून के रायपुर चौक का रहने वाला है और वर्तमान में उत्तरकाशी के राजकीय इंटरमीडिएट कॉलेज नेटवाड़ में फिजिकल टीचर के रूप में काम करता है। बता दें कि इस मामले में अब तक कुल 17 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है।

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News