DW Samachar – Header
ब्रेकिंग

Union Sports Minister Kiren Rijiju to Launch Fit India Freedom Run on Friday the 14th August

Union Sports Minister Kiren Rijiju to Launch Fit India Freedom Run on Friday the 14th August

केंद्रीय खेल मंत्री किरेन रिजिजू कल करेंगे फिट इंडिया फ्रीडम रन का शुभारंभ…

खेल मंत्री किरेन रीजीजू शुक्रवार पूरे देश की सबसे बड़ी ‘फिट इंडिया फ्रीडम रन’ लांच करेंगे जो 15 अगस्त से 2 अक्टूबर तक चलेगी।
वर्तमान में कोविड महामारी के हालात को मद्देनजर रखते हुए और सामाजिक दूरी के नियमों को देखते हुए सरकार ने इस वर्ष प्रतिभागियों को 15 अगस्त से 2 अक्टूबर के बीच उनकी सुविधा अनुसार कहीं भी, किसी भी समय पर भागने की छूट देने का फैसला लिया है। खेल मंत्रालय के बयान के अनुसार प्रतिभागियों के पास इस दौरान कई दिन तक अपनी दौड़ को ब्रेक करने का भी विकल्प होगा और उनके द्वारा तय की गयी कुल दूरी स्मार्ट वॉच द्वारा उनके “ग्लोवल पोजिशनिंग सुस्टेम” के जरिये देखी जा सकती है।

खेल मंत्री रीजीजू ने कहा, ‘‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू किये ‘फिट इंडिया’ अभियान को मजबूत करने और नागरिकों को जीवन जीने के लिये उनके जीवन में फिटनेस को शामिल करने की ओर ‘फिट इंडिया फ्रीडम रन’ हमारी ओर से एक और प्रयास है। ’’ उन्होंने यह भी कहा, ‘‘यह समय और भी अहम इसलिये है क्योंकि मजबूत प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिये फिट रहना जरूरी है।

इस दौड़ के लिए ’’ फिट इंडिया” की वेबसाइट पर पंजीकरण कराया जा सकता है।

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News