मथुरा एक्सप्रेस वे पर दर्दनाक हादसा, बस और कैन्टर में टक्कर से 4 लोगों को मौत
यूपी के मथुरा के जमुना पार थाना इलाके में आज सुबह करीब सात बजे के करीब मथुरा एक्सप्रेस-वे के पास खड़ी बस में कैंटर ने पीछे से टक्कर मार दी। इस समय बस का तेल खत्म हो गया था, इसलिए बस सड़क किनारे खड़ी थी।
इस घटना मेे चार लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में तीन बस के यात्री थे और एक कैंटर चालक भी ।
साथ ही 8 अन्य लोग घायल भी हुए हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !












