सोम, अप्रैल 6, 2026

Uttar Pradesh BJP leader shot dead…

BJP

उत्तरप्रदेश में पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष की दिन दहाड़े हत्या…

उत्तरप्रदेश के बागपत में भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष संजय खोखर को बदमाशों ने दिन दहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी है। संजय खोखर घर से मॉर्निंग वॉक पर निकले थे जहां कुछ अज्ञात अपराधियों ने उन पर गोली चला दी। पूर्व जिलाध्यक्ष संजय खोखर आरएसएस के काफी पुराने कार्यकर्ताओं में से एक थे।
हत्या की खबर से इलाके में हड़कंप मच गया है। वहीं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस मामले में जांच कर दोषियों के विरुद्ध 24 घंटे में विधिक कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि इस मामले में जवाबदेही भी तय की जाए।

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News