
JOIN OUR WHATSAPP GROUP
नई दिल्ली, 7 जून। भारत और साउथ अफ्रीका के बीच होने जा रही टी 20 सीरीज में अब एक नए सदस्य की एंट्री हो चुकी है। कोलकाता नाइट राइडर्स के साथ लंबा वक्त बिताने वाले फिजियो कमलेश जैन भी टीम इंडिया का हिस्सा बने हैं। उन्होंने अपनी जिम्मेदारी संभाल भी ली है और वो सोमवार (6 जून) को नई दिल्ली में, जहां टीम को दक्षिण अफ्रीका से पहला टी20 खेलना है, टीम के ट्रेनिंग सेशन में नजर आए।
बताया जा रहा है कि कमलेश जैन को बीसीसीआई ने पूर्व मुख्य फिजियो नितिन पटेल के स्थान पर टीम इंडिया में शामिल किया है क्योंकि नितिन पटेल आईपीएल से पहले भारत और श्रीलंका के बीच हुई सीरीज के बाद ही टीम इंडिया से हट गए थे। उन्हें हेड कोच राहुल द्रविड़ की सलाह पर नेशनल क्रिकेट एकेडमी में मेडिसिन विभाग के प्रमुख के रूप में भेजा गया है. जो भी भारतीय खिलाड़ी चोटिल होता है, वो अपनी रिहैबिलिटेशन के लिए एनसीए का ही रुख करता है और नितिन इस काम में माहिर हैं. उनकी इसी खूबी के कारण द्रविड़ ने उन्हें एनसीए भेजने की सिफारिश की थी।
द्रविड़ जो कि एक वेल डिसिप्लिन खिलाड़ी माने जाते हैं। उन्होंने एनसीए हेड के रूप में कई सारे ऐसे फैसले लिए जिससे उनकी डिसिप्लिन के बारे में बखूबी सबको पता चल गया। जसप्रीत बुमराह के चोटिल होने के बाद मुम्बई इंडियंस फ्रेंचाइजी ने उन्हें ट्रीटमेंट दिया था और जब वे एनसीए टेस्ट के लिए पहुँचे तो द्रविड़ ने साफ मना कर दिया। नितिन पटेल भी अपने डिस्प्लिन के लिए जाने जाते हैं और इसलिए उन्हें अब वी वी एस लक्ष्मण का साथ देने के लिए भेजा गया है।
कमलेश जैन 10 साल से यानी 2012 से ही केकेआर के साथ थे। वो 7 साल तक केकेआर के असिस्टेंट फिजियो थे और पिछले तीन सीजन से हेड फिजियो की भूमिका निभा रहे थे। वो सोमवार को टीम इंडिया के ट्रेनिंग सेशन में मौजूद रहे और खिलाड़ियों की फिटनेस पर उनकी नजर रही। टीम इंडिया ने भी 9 जून से दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ शुरू हो रही टी20 सीरीज के लिए ट्रेनिंग शुरू कर दी है। सोमवार को टीम ने दिल्ली के फिरोज शाह कोटला मैदान पर जमकर अभ्यास किया। इस दौरान कोच राहुल द्रविड़ ने उमरान मलिक के साथ लंबी बातचीत की। वहीं, अर्शदीप सिंह के साथ भी कोच और टीम के सीनियर गेंदबाजों ने काफी देर बात की।
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !












