DW Samachar – Header
ब्रेकिंग

Rajya Sabha Election 2022 : Uttarakhand BJP candidate Dr Kalpana Saini files nomination

Rajya Sabha Election 2022 Uttarakhand BJP candidate Dr Kalpana Saini files nomination

उत्तराखंड में एकमात्र राज्य सभा सीट के लिए भाजपा की डॉ कल्पना सैनी ने किया नामांकन

Rajya Sabha Election 2022  Uttarakhand BJP candidate Dr Kalpana Saini files nomination
Rajya Sabha Election 2022 : Uttarakhand BJP candidate Dr Kalpana Saini files nomination
JOIN OUR WHATSAPP GROUP

उत्तराखंड से एक मात्र राज्यसभा सीट के लिए भाजपा की प्रत्याशी डॉ कल्पना सैनी ने आज देहरादून स्थित विधान भवन में नामांकन किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक, पार्टी मामलों के प्रदेश प्रभारी एवं राष्ट्रीय महामंत्री दुष्यंत कुमार गौतम, हरिद्वार से लोकसभा सांसद रमेश पोखरियाल निशंक, धामी मंत्रिमंडल के कई मंत्री मौजूद रहे । कल्पना सैनी की जीत तय मानी जा रही है। उत्तराखंड में 70 विधानसभा में से 47 भारतीय जनता पार्टी के विधायक और कांग्रेस के 19 और दो अन्य निर्दलीय हैं। सैनी के चुनाव जीतने पर वह राज्यसभा में पहुंचने वाली उत्तराखंड की दूसरी महिला होंगी । इससे पहले, दिवंगत मनोरमा डोबरियाल शर्मा 2014 में कांग्रेस के टिकट पर जीत हासिल कर राज्यसभा पहुंची थीं ।‌ बता दें कि कांग्रेस के राज्यसभा सांसद प्रदीप टम्टा का छह साल का कार्यकाल पांच जुलाई को समाप्त हो रहा है और इस रिक्त हो रही सीट के लिए सैनी ने अपना नामांकन भरा है । विधानसभा में सत्ताधारी भाजपा के संख्या बल को देखते हुए सैनी का राज्यसभा में पहुंचना तय है ।

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News