इंग्लैंड की दो इंटरनेशनल महिला क्रिकेटर ने आपस मे ही रचाई शादी

JOIN OUR WHATSAPP GROUP
इंग्लैंड टीम की दो महिला क्रिकेटर नेट सीवर और कैथरीन ब्रांट, जिन्होंने पूरी दुनिया में अपनी खेल का छाप छोड़ा है, उन्होंने आपस में शादी कर ली हैं। करीब पांच साल तक रिलेशनशिप में रहने के बाद दोनों शादी के बंधन में बंधे हैं। कैथरीन ब्रंट और नेट सीवर ने अक्टूबर 2019 में सगाई की थी और अब दोनों ने इस रिश्ते को आगे बढ़ाने का फैसला कर लिया। सोशल मीडिया से मिली जानकारी के मुताबिक दोनों की शादी आधिकारिक तौर पर सितंबर 2020 के लिए निर्धारित की गई थी, लेकिन कोरोना वायरस महामारी के कारण इसे स्थगित करना पड़ा था। दोनों महिला खिलाड़ी ने वर्ष 2017 में ‘होम ऑफ क्रिकेट’ लॉर्ड्स में खेली गई महिला विश्व कप में इंग्लैंड की ऐतिहासिक जीत में अहम भूमिका निभाई थीं।
पहले भी कई महिला क्रिकेटरों ने की है शामलैंगिक शादियां
ऐसा नहीं है कि सीवर और ब्रांट पहली महिला क्रिकेटर की जोड़ी है जिन्होंने आपस मे शादी की हो बल्कि इससे पहले भी ऐसा हो चुका है। साल 2017 में न्यूजीलैंड की महिला क्रिकेटर्स एमी सैदरवेट और लिया ताहूहू ने शादी कर ली थी। फिर जुलाई 2018 में साउथ अफ्रीका की डेन वान निकर्क और फास्ट बॉलिंग ऑलराउंडर मारिजाने कैप ने शादी की थी। 2019 में न्यूजीलैंड की हेले जेनसन और ऑस्ट्रेलियाई निकोला हेनकॉक समलैंगिक विवाह बंधन में बंध गई थी।
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !












