DW Samachar – Header
ब्रेकिंग

Pareeksha Movie Review: Pareeksha Movie Passes the Test

Pareeksha Movie Review: Pareeksha Movie Passes the Test
Pareeksha Movie Review

फिल्म : परीक्षा
निर्देशक : प्रकाश झा
कलाकार : आदिल हुसैन, संजय सुरी, प्रियंका बोस,शुभम
ओटीटी प्लेटफॉर्म : जी 5

फिल्म निर्देशक प्रकाश झा अपने निर्देशन का हमेशा अपने दर्शकों के बीच लोहा मनवाते आए हैं।
प्रकाश झा की ज्यादातर फिल्में बिहार की परेशानियों और वहां की घटनाओं पर खाश रूप से आर्धारित होती है और यह शायद इस लिए क्यों की प्रकाश झा बिहार की पृष्ठ भूमि से संबंध रखते हैं और वहां की सभी तरह की स्थितियों को उन्होंने करीब से देखा है।

बिहार की स्थिति पर आधारित प्रकाश झा के फिल्मों की बात करें तो आरक्षण ,गंगाजल या फिर अपहरण, उन्होंने कई बेहतरीन फिल्मों का निर्देशन बिहार में होने वाले घटनाओं पर आधारित किया है।

लंबे समय बाद प्रकाश झा की एक बार फिर ऐसे ही समाजिक मुद्दे पर आधारित एक बेहतरीन फिल्म ‘ परीक्षा ‘ ओटीटी प्लेटफॉर्म Zee 5 पर रिलीज हुई है जो समाज के शिक्षा प्रणाली की ओर अंगुली करती है, जहां गरीब वर्ग के लोग बेहतर शिक्षा के लिए लाखों जतन करते हैं।

Pareeksha Movie Review: Pareeksha Movie Passes the Test

कहानी है एक रिक्शा चलाने वाले पिता की जो अपने बेटे बुलबुल की पढ़ाई के लिए सब कुछ कर गुजरता है। वहीं इस फिल्म में बिहार के एक आईपीएस अफसर अभयानंद की भी कहानी है, जो बाद में बिहार के पुलिस महानिदेशक बनकर रिटायर हुए। यह फिल्म प्रचार से दूर रहने वाले डीजीपी अभयानंद से भी प्रेरित है जो गरीब बच्चों को मुफ्त में ट्यूशन देते थें।

कहानी है एक स्कूली छात्र बुलबुल कुमार की जो प्रतिभाशाली होकर भी उसे बेहतर शिक्षा नहीं मिल पाती। उसके पिता बूची पासवान रिक्शा चलाकर अपने परिवार का पेट पालते हैं और उसके पास इतने पैसे नहीं है कि अपने होशियार बच्चे को अच्छी शिक्षा मुहैया करा सके। एक दिन बूची की किस्मत खुलती है और उसे अपने बच्चे का दाखिला प्राइवेट स्कूल में कराने के पैसे मिल जाते हैं,लेकिन यह खुशी ज्यादा दिन नहीं टिकती और बच्चे को पढ़ाने के चक्कर में बूची एक रिक्शा चालक से चोर बन जाता है। अंत में बच्चे की मेहनत रंग लाती है और वह स्कूल टॉपर बनता है।

पूरी फिल्म अपने बच्चे के लिए एक माता-पिता के संघर्ष को दर्शाती है, साथ ही हमारे एजुकेशन सिस्टम को भी जिसमें एक प्रतिभाशाली गरीब बच्चे के सामने अच्छी शिक्षा पाने के लिए कैसी-कैसी मुश्किलों का सामना करना पड़ता है।
अभिनेता आदिल हुसैन ने फिल्म में गरीब रिक्शा चालक के किरदार को बहुत ही बखूबी निभाया है,साथ ही आदिल हुसैन आपको किरदार के मुताबिक खुद को ढालने की सफल नजर आए हैं। फिल्म में प्रियंका बोस ने बुलबुल की मां का किरदार निभाया है। डीडीपी अभियानंद के किरदार को इस फिल्म में संजय सुरी ने पुरी तरह से जीवंत किया है और अपने अभिनय से एक बार फिर लोगों का दिल जीता है। पुरी फिल्म बहुत ही बेहतरीन रूप में ढाली गई है जिसे देखने के बाद आपके आंखों में आशु जरूर आएंगे।

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News