
ऋषिकेश हाईवे पर दर्दनाक हादसा, कार खाई में गिरने से एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत
JOIN OUR WHATSAPP GROUP
उत्तराखंड के ऋषिकेश में राष्ट्रीय राजमार्ग के पास आज एक बड़ा हादसा सामने आया है। जहाँ आज सुबह तोता घाटी से आगे एक कार ढाई सौ मीटर गहरी खाई में गिरकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस हादसे में वाहन में सवार पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है। मिली जानकारी के अनुसार सभी लोग शादी की खरीदारी कर लौट रहे थे।
इस हादसे में मरने वाले सभी लोग एक ही परिवार के थे। जो हंसी-खुशी शादी की खरीदारी करके लौट रहे थे। तभी परिवार का वाहन खाई में गिर गया, जिससे परिवार के पांचों लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
एसडीआरएफ और पुलिस की टीम मौके पर रेस्क्यू में जुटी रही। सभी शव खाई से निकाल लिए गए। कार में दो महिलाएं, एक पुरुष और दो बच्चे सवार थे। बता दें कि कार क़े गहरी खाई में गिरने की सूचना सुबह टिहरी गढ़वाल पुलिस को मिली। सूचना के बाद ब्यासी में तैनात एसडीआरएफ की टीम सहित पुलिस की टीम को घटनास्थल के लिए रवाना किया गया। एसडीआरएफ की टीम को कार खाई से निकालने में काफी मशक्कत करनी पड़ी।
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !












