भारत नॉर्डिक सम्मेलन में शामिल होने आज डेनमार्क पहुंचेंगे पीएम मोदी, कई अन्य प्रतिनिधियों से भी करेंगे मुलाकात

JOIN OUR WHATSAPP GROUP
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी यूरोप यात्रा के दूसरे दिन आज डेनमार्क की राजधानी कोपेनहेगन पहुंचेंगे। जहाँ वे डेनमार्क के प्रधानमंत्री मेटे फ्रेडरिक्सन के साथ प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता करेंगे और समझौता ज्ञापन का आदान-प्रदान करेंगे। साथ ही साथ पीएम मोदी यहां व्यापार गोलमेज सम्मेलन में हिस्सा लेंगे और रात के खाने के लिए क्वीन मार्ग्रेथ से भी मुलाकात करने वाले हैं।
बता दें कि पीएम मोदी ने अपना पहला दिन जर्मनी में बिताया था और आज दूसरे दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इंडो नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में आर्थिक सुधार, शोध, तकनीक, जलवायु परिवर्तन, रिन्यूएबल एनर्जी और आर्कटिक क्षेत्र में भारत-नॉर्डिक सहयोग जैसे विषयों पर बातचीत करेंगे। इसके अलावा पीएम मोदी इस यात्रा के दौरान फिनलैंड, आइसलैंड, नॉर्वे और स्वीडन के प्रतिनिधि से भी मुलाकात करेंगे। पीएम मोदी के साथ इन प्रतिनिधियों की मुलाकात को भारत के लिए बेहद खास माना जा रहा है।
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !












