रवि, अप्रैल 12, 2026

सीएम योगी-धामी की हंसी मजाक वहीं पीएम मोदी और ममता की चाय पार्टी बनीं चर्चा में, देखिए तस्वीरें

PM Modi attends joint conference of Chief Ministers, Chief Justices
JOIN OUR WHATSAPP GROUP

राजनीति के मैदान में ऐसे अवसर बहुत ही कम होते हैं जब अलग-अलग दलों के नेता एक दूसरे से आपस में खूब गर्मजोशी के साथ मिलते हुए दिखाई देते हैं। मौका था आज राजधानी दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित जस्टिस सम्मेलन का। इस कॉन्फ्रेंस में सभी राज्यों के मुख्यमंत्री और 25 प्रदेशों के मुख्य न्यायाधीश शामिल हुए। ‌ कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने की। ‌‌‌‌ सम्मेलन में अलग-अलग राजनीतिक दलों के मुख्यमंत्री एक दूसरे से खूब गर्मजोशी और हंसी-मजाक करते हुए दिखाई दिए। वहीं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की जुगलबंदी पूरे कार्यक्रम में सुर्खियों में रही। सीएम योगी और धामी पूरे कार्यक्रम में पास-पास सीट पर बैठे। ‌‌‌‌इस दौरान एक दूसरे से खूब बातें करते हुए दिखाई दिए। ‌वहीं पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी सीएम योगी सीएम धामी और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से मुलाकातें भी सोशल मीडिया पर चर्चा में बनी हुई हैं। राजधानी दिल्ली के विज्ञान भवन में शनिवार को हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीशों और मुख्यमंत्रियों का सम्मेलन आयोजित किया गया। कार्यक्रम में केंद्रीय कानून और न्याय मंत्री किरेन रिजिजू और भारत के मुख्य न्यायाधीश एनवी रमना भी शामिल थे। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की चाय पार्टी सोशल मीडिया पर चर्चा में रही। वहीं ममता बनर्जी और यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का एक दूसरे के प्रति अभिवादन की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहीं हैं।

कार्यक्रम में देश के सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों और हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस की जॉइंट कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया। ‌पीएम मोदी ने संबोधन के दौरान जजों से न्यायिक प्रक्रिया में डिजिटलीकरण को बढ़ावा देने की अपील की। पीएम ने जेल में बंद अंडर ट्रायल कैदियों के लिए हाईकोर्ट के जजों और राज्य सरकारों से खास अपील की । प्रधानमंत्री ने कहा कि मौजूदा समय और भी ज्यादा खास है। यह आयोजन ऐसे समय मे हो रहा है जब देश आजादी के 75 साल का अमृत महोत्सव मना रहा है। जब हमारी आजादी के 100 साल पूरे हों तब एक ऐसी न्याय व्यवस्था बनाई जाए, जो बेहतर हो। इसमें सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस, केंद्रीय कानून मंत्री और सभी 25 हाईकोर्ट्स के चीफ जस्टिस भी मौजूद थे। ऐसी कॉन्फ्रेंस 5 साल के बाद आयोजित की गई है। इस दौरान पीएम मोदी और ममता बनर्जी की चाय पर मुलाकात ने सभी का ध्यान खींचा। ऐसे ही सीएम योगी और ममता बनर्जी का एक दूसरे के करीब सम्मान भाव भी चर्चा में रहा।

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News