रवि, अप्रैल 12, 2026

CoronaVirus: Delhi Government to start contactless ticketing system for DTC Buses

Delhi Government to start contactless ticketing system for DTC Buses

दिल्ली सरकार जल्द ही शुरू करने जा रही है डीटीसी बसों में कॉन्टैक्ट लेस टिकट सुविधा…

Delhi Government to start contactless ticketing system for DTC Buses

दिल्ली सरकार ने कोरोना के संक्रमण और संक्रमण को देखते हुए दिल्ली की डीटीसी व क्लस्टर बसों में ई-टिकटिंग सिस्टम को शुरू करने जा रही है।दिल्ली के यात्रियों और कंडक्टरों के बीच ज्यादा से ज्यादा दूरी सुनिश्चित करने के लिए दिल्ली सरकार अपनी बसों के लिए ई-टिकटिंग प्रणाली यानी कॉन्टैक्टलेस टिकट सिस्टम शुरू करने को तैयारी कर रही है ताकि इसकी वजह से कोरोना वायरस का फैलाव न हो सके।

इसके लिए दिल्ली के परिवहन विभाग ने आज से रूट नंबर 473 की सभी क्लस्टर बसों में तीन दिवसीय ई-टिकटिंग सिस्टम का ट्रायल शुरू कर दिया है।

इस ट्रायल के दौरान इन बसों में चलने वाले यात्रियों को मोबाइल की मदद से टिकट लेना होगा साथ ही ई-टिकट लेने के लिए यात्रियों को अपने मोबाइल पर चार्टर ऐप को डाउनलोड करना होगा। इस ऐप की मदद से यात्री टिकट की कीमत या चढ़ने-उतरने वाले स्टॉप के विकल्प को चुनकर ई-टिकट ले सकते हैं।

दिल्ली सरकार का मानना है कि यात्रियों और कंडक्टरों के बीच टिकट या नकदी आदान-प्रदान करने के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराने में कठिनाई होती है। इस योजना के लिए डिप्टी कमिश्नर और इसके समन्वय और कार्यान्वयन के लिए एक टास्क फोर्स का गठन किया गया है। जहां इस फोर्स में डीटीसी और दिल्ली इंटीग्रेटेड मल्टी-मॉडल ट्रांसपोर्ट सिस्टम लिमिटेड (डीआईएमटीएस) के अधिकारियों के अलावा आईआईआईटी दिल्ली के रिसर्चर्स और विश्व संसाधन संस्थान (WRI) के एक्सपर्ट्स भी शामिल हैं।

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News