युवा पत्रकार अहमर खान एमी अवार्ड के लिए नामित होने वाले पहले कश्मीरी पत्रकार बने

कश्मीर के फ्रीलांस पत्रकार अहमर खान को प्रसिद्ध एमी अवार्ड के लिए नामित किया गया है। उन्हें उनके लघु सिनेमा “इंडिया बर्निंग” के लिए लघु फ़िल्म श्रेणी में नामित किया गया है। उन्होंने ट्वीट कर दी यह जानकारी एवं अपनी खुशी जाहिर की.
I'm pleased and overwhelmed to announce that our film ‘India Burning’ – part of the #ViceonSHO series – has been nominated for an Emmy!
— Ahmer Khan (@ahmermkhan) July 28, 2020
Thank you for everyone who helped us in this journey and helped me reach this moment. pic.twitter.com/LbKtctZWIQ
क्या है एमी अवार्ड ?
एमी पुरस्कार या जिसे अक्सर एमी कहा जाता है, एक टेलीविजन निर्माण पुरस्कार है व मनोरंजन पर केंद्रित है। इसे टेलीविजन का अकादमी पुरस्कार (फ़िल्म के लिए), टोनी पुरस्कार (नाटक के लिए) और ग्रैमी पुरस्कार (संगीत के लिए) के बराबर माना जाता है.
अन्य उपलब्धियां
इसी साल उन्हें कश्मीर पर बनाये छोटी फ़िल्म के लिए 24वां ह्यूमन राइट प्रेस अवार्ड से भी नवाजा गया है।
इसी साल 20 फरवरी को फ्रीलांस संवाददाता अहमर खान को एजेंसी फ्रांस-प्रेस (एएफपी) केट वेब पुरस्कार 2019 से भी नवाजा गया था।खान को कश्मीर में बंद के दौरान की गयी कवरेज के लिए पुरस्कृत किया गया था
क्या है एएफपी पुरस्कार एवं किसे दिया जाता है ?
एएफपी समाचार एजेंसी के एक प्रसिद्ध संवाददाता के नाम पर शुरू किये गये इस पुरस्कार में एशिया में स्थानीय तौर पर चुने गये संवाददाताओं को जोखिम भरे या कठिन हालात में पत्रकारिता के लिए चुना जाता है।
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !












