JOIN OUR WHATSAPP GROUP
दक्षिण पश्चिमी चीन में एक बोइंग विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने की खबर सामने आई है। इस यात्री विमान में 132 लोग सवार थे।
चीन के सरकारी चैनल सीसीटीवी ने बताया है कि अभी किसी के हताहत होने की कोई जानकारी नहीं है।
सीसीटीवी की रिपोर्ट के अनुसार, ग्वांग्शी क्षेत्र में वुझो शहर के पास एक ग्रामीण इलाके में बोइंग 737 प्लेन दुर्घटनाग्रस्त हुआ है। जिस जगह पर ये दुर्घटना हुई है, वहां पहाड़ों पर आग देखा गया है। घटनास्थल पर बचाव टीम को रवाना कर दिया गया है।
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !












