सीएम योगी का राज्य की बहनों को राखी का तोहफा…

सीएम योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश की बहनों को रक्षाबंधन के अवसर पर इस बार राज्य में लॉक डाउन ना जारी करते हुए सभी मिठाई और राखी की दुकाने खोलने का आदेश जारी किया है। साथ ही 3 अगस्त यानी रक्षाबंधन के दिन राज्य परिवहन की सभी बसों में महिलाओं के लिए मुफ्त यात्रा सुविधाएं भी दी हैं।
https://platform.twitter.com/widgets.jsमुख्यमंत्री श्री @myogiadityanath जी ने विगत 03 वर्षों की भांति इस वर्ष भी रक्षा बन्धन के पर्व पर @UPSRTCHQ की समस्त श्रेणी की बसों में महिलाओं को निःशुल्क बस यात्रा की सुविधा प्रदान करने के निर्देश दिए हैं।
— Yogi Adityanath Office (@myogioffice) August 1, 2020
आपको बता दें कि कोरोना संक्रमण की वजह से फिलहाल राज्य में शुक्रवार रात से सोमवार सुबह 5 बजे तक पूर्णतः लॉक डाउन होता है इस दौरान केवल मेडिकल सुविधा उपलब्ध होती हैं लेकिन इस बार मुख्यमंत्री ने राज्य की बहनों को इन सुविधाओं का तोहफा दिया है।
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !












