
उत्तराखंड विधानसभा चुनाव में जीत के बाद मुख्यमंत्री के चेहरे को लेकर अभी भी किसी तरह के स्पष्ट निर्णय सामने नहीं आया है। लेकिन मुख्यमंत्री के नामों पर भी चर्चा में उत्तराखंड के चार नेताओं के नाम सामने आए हैं। इस सूची में धन से रावत, सतपाल महराज, पुष्कर सिंह धामी और अनिल बलूनी के नाम शामिल हैं। वही सूत्रों की माने तो 19 मार्च को उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में विधायक दल की बैठक होने वाली है। और उसके बाद 20 मार्च को राजभवन में शपथ ग्रहण समारोह आज होगा। इसके लिए राजभवन में भी शपथ ग्रहण की तैयारी पूरी कर ली गई है।

मालूम हो कि धन सिंह रावत के लिए आरएसएस के दत्तात्रेय हसबोले लॉबिंग में जुटे हैं। वहीं अजीत डोभाल के संपर्क में सुबोध उनियाल बताए जा रहे हैं। पुष्कर सिंह धामी अभी भी दौड़ में सबसे आगे हैं। मदन कौशिक और सतपाल महाराज भी अभी दौड़ में हैं। वहीं इसी बीच अनिल बलूनी को पुष्कर सिंह धामी के साथ साउथ ब्लॉक बुलाए जाने से अनिल बलूनी को मुख्यमंत्री बनाए जाने की चर्चा काफी तेजी पर है। लेकिन उत्तराखंड के मुख्यमंत्री के नाम पर सस्पेंस अभी भी बरकरार है।
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !












