
JOIN OUR WHATSAPP GROUP
आगरा से एक बड़ी घटना की खबर सामने आ रही है जहां जिले के एसएन मेडिकल कॉलेज की आठ मंजिला इमारत में आग लगने से हड़कंप मच गया। आग लगते हीं अस्पताल में भगदड़ का माहौल बन गया। मरीजों के तीमारदार और कर्मचारी अफरा तफरी में मरीजों को गोद में लेकर के वार्ड से बाहर भागने लगे। घटना की सूचना मिलते ही फायर बिग्रेड भी मौके पर पहुंच गई। बचाव कार्य शुरू कर दिया गया है।
वहीं घटना की जानकारी मिलते ही जिलाधिकारी और एसएसपी भी मौके पर पहुंच गए। फिल्हाल इस हादसे में अभी तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !












