DW Samachar – Header
ब्रेकिंग

उत्तर प्रदेश में चुनावी नतीजे आने के बाद सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने दी प्रतिक्रिया, जनता को कहा शुक्रिया

Akhilesh Yadav Says “We Showed That BJP’s Seat Count Can Be Decreased”
JOIN OUR WHATSAPP GROUP

पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव के परिणाम घोषित हो चुके हैं। भारतीय जनता पार्टी 5 में से 4 राज्यों उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, गोवा, मणिपुर, में जीत कर जनता के बीच आई है, तो वहीं एक राज्य पंजाब में कांग्रेस को पीछे छोड़ते हुए आम आदमी पार्टी ने जीत का परचम लहराया है।
वहीं उत्तर प्रदेश में चुनावी नतीजे आने के बाद और राज्य में जीत का बिगुल बजाने के बाद योगी आदित्यनाथ ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जनता को धन्यवाद दिया। उसके बाद लोगों को समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव की प्रतिक्रिया का इंतज़ार था। मालूम हो कि इस बार अखिलेश यादव को उत्तर प्रदेश की सत्ता का दावेदार माना जा रहा था लेकिन समाजवादी पार्टी को उत्तर प्रदेश में 111 सीटों पर जीत मिली है। जबकि बीजेपी के खाते में 255 सीटें आए हैं।
अखिलेश यादव ने एक दिन बाद शुक्रवार को ट्वीट कर नतीजे पर प्रतिक्रिया दी है।

Akhilesh Yadav Tweet

अखिलेश ने अपने ट्वीट में कहा है कि , ”उत्तर प्रदेश की जनता को हमारी सीटें ढाई गुनी और मत प्रतिशत डेढ़ गुना बढ़ाने के लिए हार्दिक धन्यवाद! हमने दिखा दिया है कि भाजपा की सीटों को घटाया जा सकता है।भाजपा का ये घटाव निरंतर जारी रहेगा। आधे से ज़्यादा भ्रम और छलावा दूर हो गया है बाक़ी कुछ दिनों में हो जाएगा। जनहित का संघर्ष जीतेगा!”

बता दें कि इस वर्ष उत्तर प्रदेश में भाजपा का वोट शेयर 41.29% है जबकि समाजवादी पार्टी 32.06% है।

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News